नौ तालाबों की उड़ाही हुई शुरू

Updated at : 19 Jun 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
नौ तालाबों की उड़ाही हुई शुरू

एक सप्ताह में उड़ाही का काम पूरा होने की संभावना डेढ़ एकड़ क्षेत्रफल वाले पोखरों की ढाई फीट गहरी होगी उड़ाही दरभंगा : जलसंकट से निपटने के लिये प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र के नौ तालाबों की उड़ाही का काम बुडको ने शुरु कर दिया है. पोखरों की उड़ाही के लिये निकाली गयी निविदा में […]

विज्ञापन

एक सप्ताह में उड़ाही का काम पूरा होने की संभावना

डेढ़ एकड़ क्षेत्रफल वाले पोखरों की ढाई फीट गहरी होगी उड़ाही
दरभंगा : जलसंकट से निपटने के लिये प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र के नौ तालाबों की उड़ाही का काम बुडको ने शुरु कर दिया है. पोखरों की उड़ाही के लिये निकाली गयी निविदा में तीन तालाबों के लिये संवेदक मिला है. शेष तालाबों की उड़ाही का कार्य मुख्य सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुडको ने शुरू कर दिया है.
बता दें कि जलसंकट से जूझ रहे शहर को उबारने के लिये सरकार ने मई माह में पोखरों की सूची उड़ाही के लिये मांगी थी. उपलब्ध कराये गयी सूची के अनुसार तत्काल प्रथम चरण में डेढ़ एकड़ क्षेत्रफल वाले तालाबों की उड़ाही का निर्णय लिया गया. मिले निर्देश के आलोक में 26 मई को पोखरों की उड़ाही कर वाटर रीचार्ज करने की कवायद को लेकर विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, बुडको के कार्यपालक अभियंता सूचीबद्ध पोखरों का भौतिक सत्यापन किया था. निगम अभियंताओं ने टेंडर के लिये एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा था.
ऐसे की जायेगी पोखरों की उड़ाही : जानकारी के अनुसार पोखरों की उड़ाही से पूर्व तीन-चार फीट पानी का लेवल रख वाटर रिचार्ज के लिये तालाबों को दो भागों में बांटा जाएगा. बारी-बारी से ढ़ाई फीट गहरा उड़ाही कर जमे हुये शिल्ट को हटाया जायेगा. निकाले गये शिल्ट में से 80 फीसदी तालाब के चारों ओर जमा कर कर देना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन