दरभंगा :फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 13 लाख लूटे
Updated at : 14 Jun 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

बहादुरपुर (दरभंगा) : राजेंद्र नगर मोहल्ला लहेरियासराय में गुरुवार को भारत फाइनेंस इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार अपराधी हथियार के बल पर 13 लाख 38 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. अपराधियों की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है. राजेंद्रनगर मोहल्ला स्थित फाइनेंस कंपनी का ऑफिस चार वर्षों से चल […]
विज्ञापन
बहादुरपुर (दरभंगा) : राजेंद्र नगर मोहल्ला लहेरियासराय में गुरुवार को भारत फाइनेंस इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार अपराधी हथियार के बल पर 13 लाख 38 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. अपराधियों की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है. राजेंद्रनगर मोहल्ला स्थित फाइनेंस कंपनी का ऑफिस चार वर्षों से चल रहा है.
कंपनी के बिजनेस क्रेडिट मैनेजर राजीव रंजन सहयोगी अरविंद कुमार के साथ 13 लाख 38 हजार रुपये लेकर पंजाब नेशनल बैंक लहेरियासराय में जमा करने जा रहे थे. कार्यालय से जैसे ही दोनों बाहर निकले, बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर रुपये लूट लिये और फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




