ePaper

पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरूआत

Updated at : 06 Jun 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरूआत

उद्यान समिति ने बस्ती मनिहारी में लगाये पौधे, ग्रामीणों को किया प्रेरित दरभंगा : वनस्पति प्रेम जागरण अभियान में सन्नद्ध उत्तरी बिहार उद्यान समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा अभियान की शुरुआत की. मौके पर शोभन रोड के समीप बस्ती मनिहारी गांव में विभिन्न 101 प्रजातियों के पौधे लगाये गये. इसमें अनार, जामुन, […]

विज्ञापन

उद्यान समिति ने बस्ती मनिहारी में लगाये पौधे, ग्रामीणों को किया प्रेरित

दरभंगा : वनस्पति प्रेम जागरण अभियान में सन्नद्ध उत्तरी बिहार उद्यान समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा अभियान की शुरुआत की. मौके पर शोभन रोड के समीप बस्ती मनिहारी गांव में विभिन्न 101 प्रजातियों के पौधे लगाये गये. इसमें अनार, जामुन, कटहल, मलेशियन वुड्स आदि का वृक्षारोपण किया गया. इन पौधों को मवेशियों से सुरक्षा के लिए बांस से बनी चचरी भी लगाई गई.
ग्रामीणों के बीच भी पौधों का वितरण किया गया.
इसे लेकर सुबह से ही गांव में समिति के सदस्य उपस्थित थे. इस अवसर पर अध्यक्ष लता खेतान ने कहा कि हरियाली के प्रति जनमानस को जागरूक करना ही संस्था का उद्देश्य है. हर इन्सान को इस पुनीत कार्य में सहयोग देना चाहिए. उद्यान समिति के महासचिव विनोद कुमार सरावगी ने कहा कि हमारी संस्था ने अब पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी को हमने अभियान के रूप में लिया. यह आगे भी जारी रहेगा.
आज देश में और 150 करोड़ पेड़ लगाने की आवश्यकता है. संस्था की ओर से जल्द ही जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य आरम्भ किया जाएगा. इस अवसर पर संस्था के सदस्य डॉ केएनपी सिन्हा, शिव भगवान गुप्ता, डॉ राम बाबू खेतान, डॉ राकेश कुमार, डॉ कामेश कुमार, राघवेन्द्र कुमार, नवीन कुमार बैरोलिया, राजकुमार पासवान, प्रकाश सिंह, महेंद्र पासवान, मनोज डोकानिया, अजय पासवान, श्वेता चौधरी, मधु सरावगी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन