आग लगने से लाखों की संपत्ति राख

Published at :31 May 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से लाखों की संपत्ति राख

बेनीपुर : प्रखंड क्षेत्र के तरौनी पंचायत की समिति सदस्य किरण देवी के भूसा घर में बुधवार की रात आग लग गयी. इसमें घर समेत उसमें रखा भूसा एवं कीमती लड़की जलकर राख हो गये. जानकारी देते हुए गृहस्वामी मिथिलेश झा ने कहा कि किसी ने भूसा घर में आग लगा दी. इससे हजारों रुपये […]

विज्ञापन

बेनीपुर : प्रखंड क्षेत्र के तरौनी पंचायत की समिति सदस्य किरण देवी के भूसा घर में बुधवार की रात आग लग गयी. इसमें घर समेत उसमें रखा भूसा एवं कीमती लड़की जलकर राख हो गये. जानकारी देते हुए गृहस्वामी मिथिलेश झा ने कहा कि किसी ने भूसा घर में आग लगा दी. इससे हजारों रुपये के भूसा एवं लाखों का कीमती लकड़ी जलकर राख हो गया.

आग की विभीषिका को देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशामक कार्यालय को दी. अग्निशामक दस्ता तत्काल घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि गत कई दिनों से लगातार इस तरह की घटना हो रही है. इससे लोगों में दहशत व्याप्त है. लोगों का मानना है कि किसी असामाजिक तत्व जान बूझकर घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन