जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2019 1:21 AM
सदर : दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने जहर देकर अपनी बहू की हत्या कर दी. मृतका सोनकी ओपी के मेकना निवासी प्रेम लाल देवी की 35 वर्षीया पत्नी वीणा देवी बतायी गयी है. बुधवार को उसी गांव के मृतका के पिता सुरेश लाल देव को पुत्री के बीमार पड़ने की सूचना मिली. […]
सदर : दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने जहर देकर अपनी बहू की हत्या कर दी. मृतका सोनकी ओपी के मेकना निवासी प्रेम लाल देवी की 35 वर्षीया पत्नी वीणा देवी बतायी गयी है. बुधवार को उसी गांव के मृतका के पिता सुरेश लाल देव को पुत्री के बीमार पड़ने की सूचना मिली.
मायके वालों ने उसे इलाज के लिये आरबी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बेंता ओपी में पिता ने पुत्री को जहर देकर मार दिये जाने का बयान दर्ज कराया है. गुरुवार को बेंता ओपी से प्राप्त बयान पर सोनकी ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में पति, सास, ससुर एवं दो सहोदर भाइयों को नामजद किया गया है.
इनमें पति प्रेम लाल देव, ससुर मैनेजर लाल देव आदि के नाम शामिल हैं. इधर सोनकी ओपी अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही घर से पति को गिरफ्तार कर लिया. उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपितों को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










