पिटते प्रेमी को बचाने के लिए उसके शरीर से लिपट गयी प्रेमिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2019 5:57 AM
विज्ञापन
बहेड़ी : बहेड़ी बाजार के प्रेम युगल के अचानक थाना पर पहुंचते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. दो अलग-अलग धर्म को मानने वाले प्रेमी जोड़ी को शादी की हठ ठानते देख पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी. लड़की के परिजन उसे मनाने की लाख कोशिश किये, पर वह नहीं मान रही थी. […]
विज्ञापन
बहेड़ी : बहेड़ी बाजार के प्रेम युगल के अचानक थाना पर पहुंचते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. दो अलग-अलग धर्म को मानने वाले प्रेमी जोड़ी को शादी की हठ ठानते देख पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी. लड़की के परिजन उसे मनाने की लाख कोशिश किये, पर वह नहीं मान रही थी. दोनों एक दूसरे से अलग होने का नाम नहीं ले रहे थे. बताया जाता है कि लड़की की शादी दो दिन बाद ही होने वाली है.
दोनों की हठ को देख पुलिस ने लड़के की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद दोनों को अपने-अपने परिजन के हवाले कर दिया गया. पुलिस के बल प्रयोग में लड़के के पिता भी घायल बताए जा रहे हैं. लड़के एवं उसके पिता को पीएचसी ले जाया गया. गंभीर हालत देख लड़का को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि प्रेमी युगल बालिग हैं. बावजूद पुलिस का सहयोग नहीं मिलना इलाके में चर्चा का विषय बना है.
पुलिस की पिटाई से प्रेमी युवक गंभीर, डीएमसीएच रेफर
पुलिस के पास सुरक्षा मांगने पहुंचा था प्रेमी युगल
सहयोग के बदले पुलिस ने दिखायी सख्ती, प्रेमी की कर दी जमकर पिटाई
प्रेमी युवक का पिता भी हुआ घायल
लड़का व लड़की को किया परिजनों के हवाले
जो आप कहेंगे करेंगे, इसे छोड़ दीजिए
बताया जाता है कि लड़की का करीब तीन वर्ष से युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. 15 मार्च को कुशेश्वरस्थान में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए. दोनों जान की सुरक्षा को लेकर एसएसपी से लेकर न्यालय तक फरियाद लगाये. इस बीच शादी की जानकारी मिलते ही तीन अप्रैल की सुबह किताब कॉपी लेकर लड़की घर से निकल गयी.
कुछ ही दूरी पर लड़का मिला और दोनों थाना पर पहुंच गये. थानाध्यक्ष को शादी की जानकारी देते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी. पुलिस ने लड़के को हाजत में अंदर कर दिया. दोनों के परिजन को सूचित किया.
पुलिस लड़के पर अलग होने का दवाव डालने लगी. पुलिस लड़के पर लड़की के सामने बल का प्रयोग करने लगी. प्रेमी को पिटते देख प्रेमिका बचाने को लेकर उसके शरीर से लिपट गयी. प्रेमिका बोली, जो आप लोग कहेंगे वह हम करेंगे, लेकिन इसे छोड़ दीजिये. इसके बाद पुलिस ने दोनों को एक दूसरे से अलग रहने की हिदायत देकर परिजन के हवाले कर दिया.
चुनावी समय में शांति व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए दोनों को परिजनों के हवाले किया गया है.
राजन कुमार, थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










