खुद को ISI का एजेंट बता फोन पर दी चार महत्वपूर्ण स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में खुद को आइएसआइ का एजेंट बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 182 पर फोन कर देश के चार महत्वपूर्ण स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है. इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. दरभंगा स्टेशन के अलावा अमृतसर, जालंधर तथा पटना स्टेशन […]
दरभंगा : बिहार के दरभंगा में खुद को आइएसआइ का एजेंट बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 182 पर फोन कर देश के चार महत्वपूर्ण स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है. इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. दरभंगा स्टेशन के अलावा अमृतसर, जालंधर तथा पटना स्टेशन को उड़ाने की धमकी दिए जाने की बात सूत्र बता रहे हैं.
दरभंगा में स्टेशन पर सिविल पुलिस को भी बुला लिया गया है. यात्रियों से स्टेशन को खाली करा लिया गया है. किसी भी लाइन पर ट्रेन खड़ी नहीं है. स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील नजर आ रहा है. धमकी देने वाले का मोबाइल चिन्हित कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




