स्वच्छता सर्वेक्षण में एक पायदान ऊपर चढ़ा दरभंगा नगर निगम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रदेश के 11 नगर निगमों में मिला चौथा स्थान दरभंगा : शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराये गये वर्ष 2018 के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में शहरी क्षेत्र की साफ-सफाइ मामले में राज्य स्तर पर दरभंगा नगर निगम 1146.26 अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है. देश में दरभंगा नगर निगम ने 407वां रैंक प्राप्त किया है. […]
विज्ञापन
प्रदेश के 11 नगर निगमों में मिला चौथा स्थान
दरभंगा : शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराये गये वर्ष 2018 के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में शहरी क्षेत्र की साफ-सफाइ मामले में राज्य स्तर पर दरभंगा नगर निगम 1146.26 अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है. देश में दरभंगा नगर निगम ने 407वां रैंक प्राप्त किया है. बता दे कि बीते वर्ष राष्ट्रीय सर्वेक्षण सूची में नगम को 389वां रैंक प्राप्त हुआ था. साथ ही प्रदेश स्तर पर पांचवा स्थान मिला था. इससे पूर्व यह छठे पायदान पर था. गाइडलाइन के मुताबिक चार हजार अंकों में से कम से कम 1400 अंक लाना अनिवार्य था.
केंद्र की एजेंसी ने पांच माह पूर्व तीन स्तर पर निगम कर्मियों के आमजन से व्यवहार से लेकर साफ-सफाइ की व्यवस्था की हकीकत की जांच जमीनी स्तर की थी. सर्वेक्षण कार्य पूरे होने के बाद छह मार्च को केंद्र सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिग जारी किया है. निगम के पास खुद के डपिंग ग्राउंड का अभाव, कचरा कम्पोस्ट किये जाने के उपकरण आदि संसाधनों की कमी स्वच्छता सर्वेक्षण में और बेहतर रैंकिंग लाने में रोड़ा अटका गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










