दरभंगा में वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला

Updated at : 08 Jun 2014 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा में वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला

दरभंगाः थाना क्षेत्र के अम्माडीह गांव में पुराने मामले में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में पुलिस बल के साथ दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना शक्रवार की रात की है. एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग […]

विज्ञापन

दरभंगाः थाना क्षेत्र के अम्माडीह गांव में पुराने मामले में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में पुलिस बल के साथ दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना शक्रवार की रात की है. एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग और बमबाजी भी की. इससे गांव में दहशत है. स्थिति तनावपूर्ण देख जिला से अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है.

बताया जाता है कि अम्माडीह गांव में पिछले कई साल से दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. इसक ो लेकर दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं. इसी मामले में शुक्रवार की रात बहादुरपुर थानाध्यक्ष डीएन मंडल दो वैन से पुलिसकर्मियों के साथ वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अम्माडीह गांव गये थे. पुलिस ने एक पक्ष से 10 तथा दूसरे पक्ष से पांच को पकड़ लिया. इस पर एक पक्ष के लोगों ने पुलिस बल पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. पुलिस के बीच-बचाव में आये दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हो गये. पहले पक्ष के लोगों की ओर से फायरिंग और बमबाजी भी की जाने लगी. किसी तरह पुलिस गिरफ्तार सभी को थाने में लायी.

पुलिस के वापस आने के बाद एक पक्ष के लोगों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया. करीब दर्जन भर लोगों के घरों में लूटपाट की. उनके घर की खिड़कियां व किवाड़ तोड़ कर उठा ले गये. माल-मवेशी खोल ले गये. गृहस्वामियों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. खौफजदा दूसरे पक्ष के लोग गांव छोड़कर दूसरे गांवों में शरण लिए हुए हैं. गांव में दहशत का माहौल है. स्थिति तनावपूर्ण देख एसएसपी कुमार एकले ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा है.

थानाध्यक्ष डीएन मंडल के बताया कि गिरफ्तार कर लाये गये सभी दोषी नहीं हैं. चिह्न्ति करने के लिए जांच की जा रही है. इस मामले को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक पक्ष से नरेश सहनी की पत्नी चंपा देवी के आवेदन पर नौ लोगों को नामजद किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से राजगीर सहनी के आवेदन पर 19 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन