आज से डीएमसीएच में यूरिन जांच नहीं

Updated at : 28 Aug 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
आज से डीएमसीएच में यूरिन जांच नहीं

प्रायः हर मरीज की करायी जाती यह जांच दरभंगा : डीएमसीएच के धोबीघाट स्थित क्लीनिकल पैथोलॉजी जांच घर में कल मंगलवार से मरीजों के यूरिन की जांच नहीं हो पायेगी. इस हालात में जांच के लिए पहुंचने वाले सैंकड़ों मरीजों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. विभागीय आंकड़ा के अनुसार करीब दो सौ मरीज […]

विज्ञापन

प्रायः हर मरीज की करायी जाती यह जांच

दरभंगा : डीएमसीएच के धोबीघाट स्थित क्लीनिकल पैथोलॉजी जांच घर में कल मंगलवार से मरीजों के यूरिन की जांच नहीं हो पायेगी. इस हालात में जांच के लिए पहुंचने वाले सैंकड़ों मरीजों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. विभागीय आंकड़ा के अनुसार करीब दो सौ मरीज प्रतिदिन यूरिन जांच कराने के लिए इस जांच घर में पहुंचते हैं. विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर डीएमसीएच आये अमूमन हर मरीज की यह जांच चिकित्सक कराते हैं. जांच नहीं होने से सेंटर पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बन सकती है. जानकारी के अनुसार विभाग में यूरिन स्ट्रीप समाप्त हो गया है. सोमवार को किसी तरह मरीजों की जांच की गयी है. स्ट्रिप की आपूर्ति नहीं होने पर कल यह बेसिक जांच बन्द हो जाएगा.
संबंधित विभाग की ओर से इसे लेकर अधीक्षक को पहले भी पत्र भेजा गया था. सोमवार को फिर से एक पत्र अधीक्षक को भेजा गया है. पिछले माह की 18 तारीख को अधीक्षक को पत्र लिख कर यूरिन स्ट्रीप की मां मांग की गयी थी. बावजूद यह मुहैया नहीं कराया गया. समय रहते स्ट्रीप मुहैया नहीं कराये जाने से यह समस्या उत्पन्न हो गयी है.
शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं : पैथोलॉजी विभाग में मरीजों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है. इस कारण विशेष कर पेशाव व शौच का सेंपल देने के लिए मरीजों को लाज को त्याग देना होता है. महिला व पुरूष मरीज दीवाल की साइड में जाकर सैंपल के लिए शौच एवं पेशाव त्याग करते हैं.
दी जाती है हाथ से लिखी रिपोर्ट : जांच के बाद रिपोर्ट हाथ से लिख कर दिया जाता है. हालांकि विभाग में एक कंप्यूटर ऑपरेटर है, बावजूद अभी तक कम्प्यूटराइज्ड रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है. इस सम्बंध में कई मरीज़ो ने शिकायत भी की है. दूसरी जगहों पर हाथ से लिखी रिपोर्ट की वास्तविकता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया जाता है.
विभाग में पेयजल की समस्या विभाग में रोज़ाना करीब डेढ़ सौ से ऊपर मरीज़ विभिन्न जांच के लिए आते हैं. परिसर में पेय जल के लिए केवल एक चापाकल है. यहां मोटर व टंकी की व्यस्था की गई थी, लेकिन मोटर चलाने पर भी पानी नही आता है. इससे पेयजल की समस्या बनी हुई है.
पुरानी मशीनों से हो रही परेशानी
विभाग में मरीजों के सैंपल जांच में लंबा समय लग जाता है. यहां मात्र दो छोटी सेन्ट्रीफयूज मशीन है. इसमें केवल चार टयूब होते हैँ. इस कारण एक बार में केवल आठ मरीजों के सैंपल की ही जांच हो पाती है. एक बार की जांच में करीब 10 मिनट का समय लग जाता है. इस कारण मरीजों को जांच के बाद रिर्पोट लेने के लिये दूसरे दिन आना पड़ता है.
तीन महीनों से इएसआर जांच ठप
दोगुनी क्षमता की मशीन की मांग
विभाग ने डीएमसीएच अधीक्षक को पत्र लिखकर बड़े सेन्ट्रीफयूज मशीन की मांग की है. इस मांग पर कोई कदम अभी तक नहीं उठाया गया है. बताया जाता है कि बड़े सेन्ट्रीफयूज मशीन में एक बार में 40 मरीजों के सैंपल जांच की जा सकती है. इसमें समय भी कम लगता है.
जल्द ही ईएसआर ट्यूब एवं यूरिन स्ट्रिप की आपूर्ति की जाएगी. मरीज़ो की जांच में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी.
डॉ आरआर प्रसाद, अधीक्षक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन