जुआ में हारे पैसे की वसूली को लेकर किया अपहरण का नाटक

दरभंगा : जुआ में हारे पैसे की वसूली को लेकर दो युवकों के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दोनों अपहृत युवक के साथ दो अपहरणकर्ता को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बुधवार को समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौल सलहा निवासी […]
दरभंगा : जुआ में हारे पैसे की वसूली को लेकर दो युवकों के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दोनों अपहृत युवक के साथ दो अपहरणकर्ता को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बुधवार को समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौल सलहा निवासी मोदरी साह के पुत्र राज कुमार साह ने सूचना दी कि उसके चचेरे भाई गणेश साह व साथी राजा साह का अपहरण हो गया है. अपहरणकर्ता फिरौती के रुप में 70 हजार रुपये मांगा.
20 हजार रुपये अपहरणकर्ता सुपौल आकर ले भी गया है. लहेरियासराय गुमती पर अकेले आकर बाकी के 50 हजार रुपये देने को कहा है. सूचना मिलते ही बहादुरपुर व एपीएम थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस तत्काल इसकी छानबीन शुरू की. पता चला कि मामला फिरौती के लिये अपहरण का नहीं है, बल्कि जुआ में हारे पैसों की वापसी को लेकर अपहरण का है. पुलिस ने एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी सीताराम दास के पुत्र सत्यनारायण दास उर्फ सत्तो दास व पंडासराय निवासी शिवनाथ पूर्वे के पुत्र गोलू कुमार उर्फ शेखर आनंद को अपहृत गणेश साह व राजा साह के साथ पकड़ लिया. एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शेखर आनंद के पास से अपहृत को छोड़ने के नाम पर वसूले गये 15 हजार रुपये भी बरामद किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




