एलइडी बल्ब व पंखे का स्टॉक खत्म, दौड़ लगा रहे उपभोक्ता

दरभंगा : केंद्र की उजाला योजना के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर एलइडी बल्ब, पंखा व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने की मंशा पर एजेंसी पानी उड़ेल रहा है. जिले में सबंधित एजेंसी की शाखाओं पर स्टॉक उपलब्ध नहीं रहने के कारण रोजना सैकड़ों उपभोक्ता खराब बल्ब बदलने व नये उपकरण खरीदने के लिए […]
दरभंगा : केंद्र की उजाला योजना के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर एलइडी बल्ब, पंखा व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने की मंशा पर एजेंसी पानी उड़ेल रहा है. जिले में सबंधित एजेंसी की शाखाओं पर स्टॉक उपलब्ध नहीं रहने के कारण रोजना सैकड़ों उपभोक्ता खराब बल्ब बदलने व नये उपकरण खरीदने के लिए दौड़ लगा रहे हैं.
बल्ब के साथ-साथ पंखा का स्टॉक भी खाली है. गरमी चढ़ने के साथ ही इस पंखें की डिमांड बढ़ गयी है, लेकिन एजेंसी इसे पूरा नहीं कर पा रहा है. इसके लिये दौड़ लगाने से लोगों का समय व पैसे दोनों नष्ट हो रहे हैं. करीब एक माह से खाली स्टॉक कब तक फुल हो पायेगा यह बताने के लिए कोई तैयार नहीं है. इतना ही नहीं कार्यालय के काउंटर पर तैनात कर्मियों व उपभोक्ताओं के बीच आये दिन विवाद हो रहा है. यहां बता दें कि एलइडी बल्ब, ट्यूब व पंखों की कीमत जहां कम रखी गयी है, वहीं इसके उपयोग से बिजली की खपत में भी कमी आती है. साथ ही खराब होने की स्थिति में रिप्लेश करने की सुविधा सरकार की ओर से दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




