3.12 लाख के साथ तीन शराब कारोबारी गिरफ्तार

Published at :16 Mar 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
3.12 लाख के साथ तीन शराब कारोबारी गिरफ्तार

कारोबारी पश्चिम बंगाल से पिकअप से मंगाते थे शराब की खेप 14 बोतल शराब भी किया बरामद दरभंगा : मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार ने गुप्त सूचना पर करहटिया गांव स्थित मो. अब्बास के निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर 14 बोतल शराब, चार मोबाइल, एक कैलकुलेटर व 3.12 लाख रुपये के साथ तीन कारोबारी को […]

विज्ञापन

कारोबारी पश्चिम बंगाल से पिकअप से मंगाते

थे शराब की खेप
14 बोतल शराब भी किया बरामद
दरभंगा : मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार ने गुप्त सूचना पर करहटिया गांव स्थित मो. अब्बास के निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर 14 बोतल शराब, चार मोबाइल, एक कैलकुलेटर व 3.12 लाख रुपये के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शहर और आसपास के इलाके में शराब का आपूर्ति करने वाला मुख्य शराब कारोबारी वाजितपुर किलाघाट निवासी मो. समशेर के साथ किलाघाट निवासी मो. इमरान व मो. हासिम को तीन लाख 12 हजार छह सौ रुपये, 14 बोतल शराब, चार मोबाइल व एक कैलकुलेटर के साथ गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि समशेर के विरुद्ध पहले से बहादुरपुर, नगर और लहेरियासराय थाना में उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के पास से शराब के छोटे-छोटे कई व्यवसायी का नाम और मोबाइल नंबर भी मिला है. सभी पर चिन्हित कर मामला दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि समशेर पश्चिम बंगाल से पिकअप से शराब का खेप मंगाकर यहां सप्लाई करता है. पिकअप पर शराब के कार्टन के उपर सब्जी रखकर यहां लाकर सप्लाई करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन