शिक्षा िवभाग ने शुरू किया प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन कार्य

दरभंगा : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन सोमवार को शुरू हुआ. 2138 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पहले दिन भाषा में हिंदी अथवा उर्दू विषयों की परीक्षा हुई. पहली पाली में कक्षा एक से पांच तथा दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के […]
दरभंगा : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन सोमवार को शुरू हुआ. 2138 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पहले दिन भाषा में हिंदी अथवा उर्दू विषयों की परीक्षा हुई. पहली पाली में कक्षा एक से पांच तथा दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के छात्र शामिल हुए. परीक्षा के दौरान स्कूली बच्चों में उत्साह का माहौल रहा. इस परीक्षा का अनुश्रवण विभिन्न स्तरों पर किया गया. प्रखंडों में बीइओ, बीआरपी एवं सीआरसीसी ने अनुश्रवण किया. वहीं जिला स्तरीय दल ने भी मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




