लनामिवि में छात्र संघ पर एबीवीपी का कब्जा

दरभंगा : 38 साल बाद लनामिवि में हुए छात्र संघ चुनाव में ऑफिस बियरर के पांचों पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों ने कब्जा जमा लिया. परिषद के उम्मीदवारों ने यह जीत काफी मतों के अंतर से हासिल की है. इस जीत के साथ परिषद के उम्मीदवारों ने एकजुट विपक्षी दलों के समर्थित […]
दरभंगा : 38 साल बाद लनामिवि में हुए छात्र संघ चुनाव में ऑफिस बियरर के पांचों पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों ने कब्जा जमा लिया. परिषद के उम्मीदवारों ने यह जीत काफी मतों के अंतर से हासिल की है. इस जीत के साथ परिषद के उम्मीदवारों ने एकजुट विपक्षी दलों के समर्थित उम्मीदवारों को चारों खाने चित कर दिया है. पांचों पदों पर टक्कर आमने-सामने की थी. एक ओर प्रत्येक पद पर जहां परिषद समर्थित उम्मीदवार मैदान में थे,
वहीं दूसरी ओर विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा एकजुट होकर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया था, बावजूद परिषद के उम्मीदवारों ने विपक्षियों का सूपड़ा साफ कर दिया. एक भी सीट विपक्षी के हाथ नहीं लग सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




