आज से दिल्ली मोड़ बस पड़ाव से चलेंगी बसें

Published at :08 Feb 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
आज से दिल्ली मोड़ बस पड़ाव से चलेंगी बसें

बंद हो जायेगा कादिराबाद बस स्टैंड से परिचालन सदर : कादिराबाद स्थित बस स्टैंड से बिहार राज्य परिवहन निगम की बसों का परिचालन बंद कर दिया जायेगा. इसके लिये प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. एसी मोबिन अंसारी के आदेश पर सीओ राकेश कुमार ने स्थल निरीक्षण के क्रम में ही सरकारी डिपो […]

विज्ञापन

बंद हो जायेगा कादिराबाद बस स्टैंड से परिचालन

सदर : कादिराबाद स्थित बस स्टैंड से बिहार राज्य परिवहन निगम की बसों का परिचालन बंद कर दिया जायेगा. इसके लिये प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. एसी मोबिन अंसारी के आदेश पर सीओ राकेश कुमार ने स्थल निरीक्षण के क्रम में ही सरकारी डिपो मैनेजर से दूरभाष पर बात करते हुए परिचालन बंद करने एवं नये बस पड़ाव से ही बसों का परिचालन आरंभ करने को कहा. हालांकि पीपीए के तहत परिचालित हो रही बस दिल्ली मोड़ से ही चलायी जा रही है.
एसी के मुताबिक आदेश का पालन नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. सीओ राकेश कुमार के अनुसार 8 फरवरी से सरकारी बसों का परिचालन भी नये स्टैंड से आरंभ कर दिया जायेगा. सनद रहे कि गत 16 जनवरी को दिल्ली मोड़ बस पड़ाव का उद्घाटन होने के बाद से निजी बसों का परिचालन वहां से आरंभ हो गया है. अभी भी सरकारी बसों का परिचालन कादिराबाद स्थित बस पड़ाव से ही हो रहा है. प्रशासन ने इसे भी नये बस पड़ाव से ही संचालित करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन