प्रेम-प्रसंग में दुश्मनी के कारण अबतक तीन लोगों की हुई हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

पांच साल से दो परिवार बना एक-दूसरे की खून का प्यासा दरभंगा : प्रेम-प्रसंग में दुश्मनी के कारण दोनार निवासी राहुल दास की हत्या मामले में गिरफ्तार स्थानीय चंदन दास, मो. अशरफ व धीरज को पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड पर लेगी. इसके लिए पुलिस ने न्यायालय में अर्जी दी है. इस प्रेम प्रसंग में […]
विज्ञापन
पांच साल से दो परिवार बना एक-दूसरे की खून का प्यासा
दरभंगा : प्रेम-प्रसंग में दुश्मनी के कारण दोनार निवासी राहुल दास की हत्या मामले में गिरफ्तार स्थानीय चंदन दास, मो. अशरफ व धीरज को पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड पर लेगी. इसके लिए पुलिस ने न्यायालय में अर्जी दी है. इस प्रेम प्रसंग में दुश्मनी के कारण विगत पांच वर्ष में तीसरे व्यक्ति की हत्या हो चुकी है. बताया जाता है पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से घटना की विस्तृत जानकारी लेगी. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि चंदन के पास पिस्टल है, जिसे वह कहीं छिपाकर रखा है. इसकी भी जानकारी ली जायेगी. बता दें कि प्रेम-प्रसंग को लेकर मृतक राहुल दास व आरोपित चंदन दास के बीच पुरानी दुश्मनी थी.
इसको लेकर पांच वर्ष पहले पांच अप्रैल 2013 को राहुल के पिता भरत दास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में भरत दास के भाई बैजू दास ने राजू दास के पुत्र चंदन दास व नंदन दास के अलावा अशोक दास के पुत्र पंकज व छोटे दास के पुत्र मुन्ना दास पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी. वहीं भरत दास की हत्या के प्रतिशोध में 30 सितंबर 2015 को चंदन दास के भाई नंदन दास की हत्या हॉली क्रॉस स्कूल के सामने हत्या कर दी गयी. इसको लेकर चंदन दास की मां निर्मला देवी ने स्व. भरत दास के पुत्र राहुल दास, उसके भाई रोहित दास समेत 11 लोगों को नामजद किया था. बता दें कि नंदन की हत्या के बाद से ही उसका भाई चंदन दास, राहुल व अन्य आरोपितों की हत्या की ठान ली थी. प्रतिशोध में चंदन दास ने अपने सहयोगियों मो. असरफ और धीरज के साथ मिलकर 31 जनवरी को दिनदहाड़े राहुल का अपहरण कर लिया और अंदामा गाछी में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद पुलिस ने चंदन और असरफ को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अशरफ ने पुलिस के सामने बेबाकी से कहा कि उसने अपने दोस्त का साथ देने के लिये राहुल की हत्या की. जबकि चंदन ने पुलिस के समक्ष कहा कि जेल से छूटने के बाद वह दो और लोगों की हत्या करेगा. इधर, पुलिस दबिश के कारण धीरज ने भी न्यायालय में दो दिन पहले आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस तीनों से पूछताछ के लिये न्यायालय में रिमांड के लिये अर्जी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




