सरेशाम महिला से 50 हजार की लूट

सदर : मब्बी ओपी के केतुका चौक पर सोमवार की सरेशाम कहरिया गांव के सुनील कुमार मिश्र की पत्नी गौड़ी देवी से बाइक सवार उच्चकों ने 50 हजार रुपये लूट लिये. इसके बाद भाग निकला. जानकारी के अनुसार, महिला शिवधारा बाजार समिति स्थित एसबीआइ शाखा से पैसे निकाल कर अपने घर वापस जा रही थी. […]
सदर : मब्बी ओपी के केतुका चौक पर सोमवार की सरेशाम कहरिया गांव के सुनील कुमार मिश्र की पत्नी गौड़ी देवी से बाइक सवार उच्चकों ने 50 हजार रुपये लूट लिये. इसके बाद भाग निकला. जानकारी के अनुसार, महिला शिवधारा बाजार समिति स्थित एसबीआइ शाखा से पैसे निकाल कर अपने घर वापस जा रही थी. इसी बीच केतुका चौक पर कहरिया गांव जानेवाले मोड़ पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने बैग झपट लिया. इधर मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार ने घटना की पुष्टि करते बताया कि अभी तक इससे संबंधित कोई आवेदन नहीं मिला है. शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को जानकारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




