मजिस्ट्रेट चेकिंग में 68 गिरफ्तार, चार को जेल

Published at :25 Nov 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट चेकिंग में 68 गिरफ्तार, चार को जेल

दरभंगा : दरभंगा जंक्शन पर शुक्रवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बिना टिकट सहित रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते हुए 68 लोग पकड़े गये. टीटी के साथ आरपीएफ के इस अभियान से जंक्शन पर अफरातफरी मच गयी. प्रभारी आरपीएफ निरीक्षक जवाहर लाल के नेतृत्व में 40 यात्रियों को बिना टिकट सफर करते […]

विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा जंक्शन पर शुक्रवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बिना टिकट सहित रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते हुए 68 लोग पकड़े गये. टीटी के साथ आरपीएफ के इस अभियान से जंक्शन पर अफरातफरी मच गयी. प्रभारी आरपीएफ निरीक्षक जवाहर लाल के नेतृत्व में 40 यात्रियों को बिना टिकट सफर करते हुए पकड़ा गया.

वहीं 16 मनचलों को भी दबोचा गया है. दिव्यांग बोगी में अवैध तरीके से सफर करते तीन तथा महिला बोगी से तीन पुरुष यात्री को गिरफ्तार किया गया. वहीं इधर-उधर भटक रहे आधा दर्जन पकड़े गये. आरपीएफ पोस्ट पर लगे कैंप कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष सभी को बारी-बारी से पेश किया गया. उनके द्वारा किये गये जुर्माना की राशि जमा कर 64 लोग देर शाम रिहा हो गये.

वहीं चार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस अभियान में उपनिरीक्षक लालबाबू राम, राजनाथ पांडेय, रमन जी पासवान, संजय कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन