सीमा पर एसएसबी ने चार किलो चरस के साथ कारोबारी को पकड़ा

Published at :22 Nov 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
सीमा पर एसएसबी ने चार किलो चरस के साथ कारोबारी को पकड़ा

सिकटा : सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप से 80 लाख रुपये मूल्य के चार किलो नेपाली चरस के साथ एक कारोबारी को दबोच लिया. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा बाजार निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है. एसएसबी ने जब्त चरस और कारोबारी […]

विज्ञापन

सिकटा : सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप से 80 लाख रुपये मूल्य के चार किलो नेपाली चरस के साथ एक कारोबारी को दबोच लिया. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा बाजार निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है. एसएसबी ने जब्त चरस और कारोबारी को सिकटा पुलिस के हवाले कर दिया. एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. जब्त चरस का अंतरराष्ट्रीय मूल्य करीब 80 लाख रुपये है. थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि एसएसबी के आवेदन के आलोक में कांड दर्ज करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन