आज आयेंगे मुख्यमंत्री

Published at :15 Nov 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
आज आयेंगे मुख्यमंत्री

आगमन. संग्रहालय में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को यहां पहुंच रहे हैं. वे महाराजा कामेश्वर सिंह व लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय का मुआयना करेंगे. सीएम श्री कुमार का आगमन संग्रहालय में दोपहर 1.35 बजे होगा. श्री कुमार हेलीकॉप्टर से दो दोपहर 1.25 बजे लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान पहुंचेंगे. […]

विज्ञापन

आगमन. संग्रहालय में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को यहां पहुंच रहे हैं. वे महाराजा कामेश्वर सिंह व लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय का मुआयना करेंगे. सीएम श्री कुमार का आगमन संग्रहालय में दोपहर 1.35 बजे होगा. श्री कुमार हेलीकॉप्टर से दो दोपहर 1.25 बजे लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से म्यूजियम पहुंचेंगे. संग्राहालय पहुंचने का समय अपराह्न 1.35 निर्धारित है. वे एक घंटा तक दोनों संग्रहालय में रखे प्राचीन मिथिला के संस्कृति व इतिहास धरोहरों से रू-ब-रू होंगे. उनके लिये दीर्घा व परिसर में आने-जाने वाले रास्ते पर लाल कारपेट बिछाया जा रहा है. उनके आगमन से संग्रहालय के कायाकल्प होने की संभावना बढ़ गयी है.
सीएम के आगमन को लेकर संग्रहालय में चल रही साफ-सफाई, रंग-रोगन व गैलरी में प्रवेश तथा निकास के बावत डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने जानकारी लेते हुये संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिये. क्यूरेटर डा. सुधीर कुमार यादव, नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, सदर एसडीओ गजेन्द्र सिंह, एसएसपी सत्यवीर सिंह, एसडीपीओ दिलनवाज अहमद, सदर बीडीओ गंगाधर सिंह, कार्यपालक अभियंता शहरी नवीन मंडल, सहायक अभियंता कुंदन कुमार, नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य, जेई उदयनाथ झा, यांत्रिक अभियंता प्रभात कुमार, जोन दो के प्रभारी गौतम कुमार राम मौजूद थे.
विशेष आग्रह पर आ रहे मुख्यमंत्री: क्यूरेटर डा. सुधीर कुमार यादव ने बताया कि बिहार के प्रथम सीएम श्रीकृष्ण सिंह की मेहनत से राढ़ी ड्योढ़ी से चन्द्रधारी संग्रहालय की स्थापना हुई थी. उनके जयंती पर सीएम नीतीश कुमार से संग्रहालय भ्रमण का विशेष आग्रह किया था. मकसद संपूर्ण भवन का जीर्णोधार व 40 वर्ष पुराने दीर्घा को नवीनतम रूप से प्रदर्शित किया जा सके. मिथिला संस्कृति का विस्तारिकरण व सौंदर्यीकरण हो सके. इससे संग्रहालय को राजस्व भी प्राप्त हो सकेगा.
म्यूजकल फाउंटेन 10 वर्षो से बंद पड़ा है. नौका बिहार संचालित करने के साथ ही बच्चों के लिये चिल्ड्रेन पार्क निर्माण की आवश्यकता है. वित्तीय वर्ष में संग्रहालय देखने आने वाले दर्शकों के लिये न्यूनतम शुल्क लिये जाने का एक प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है. राजस्व आने पर संग्रहालय अपने स्तर पर रखरखाव के लिये काम कर सकेगा.
दोनों संग्रहालय दिखाने का भेजा था प्रस्ताव : डीएम श्री सिंह ने बताया कि मिथिला का इतिहास व संस्कृति बहुत पुराना है. वहां से पूछा गया था सीएम को क्या दिखायेंगे. यहां से दोनो संग्रहालय सीएम को दिखाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया था. उन्होंने कला संस्कृत विभाग के प्रधान सचिव की भी आने की बात कही.
एक तालाब का मुआयना व अन्य की करेंगे समीक्षा: संग्रहालय में सीएम आगमन की चल रही तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीएम श्री सिंह ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार तीन तालाबों में से सिर्फ म्यूजियम स्थित दिग्घी तालाब को ही देखेंगे. शेष तालाबों की उन्हें जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी, जिसके आधार वे समीक्षा करेंगे. तालाब में पसरे जलकुंभी के बावत उन्होंने कहा कि साफ कराया जा रहा है. हालांकि सीएम के आगमन से महज एक दिन पूर्व केवल दिग्घी तालाब के पूर्वी भाग से कुंभी हटाने में मतस्य विभाग जुटा नजर आया.
वहीं संग्रहालय के ग्रांउड फ्लोर पर लघु दीर्घा के नीचे करीब एक मर्द पानी जमा पानी को दिखाते हुये डीएम से सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्यूरेटर श्री यादव से इस बावत जानकारी मांगी. क्यूरेटर श्री यादव ने तालाब के पानी के रिसाव से पानी जमा होने की बात कही. डीएम श्री सिंह ने भवन को नुकसान पहुंचने की बात कह तुरंत पानी हटाने व रिसाव बंद करने का निर्देश दिया. इसी फ्लोर पर एक कमरे में पुराने हथियारों को संग्रहकर प्रदर्शन के लिए रखा जाता था.
सीएम देखेंगे संग्रहालय की सभी दीर्घा : सीएम श्री कुमार संग्रहालय में मौजूद सभी दीर्घा का मुआयना करेंगे. इसमें लघु दीर्घा, विशेष दीर्घा, म्यूजकिल फाउंटेन, धातु मूर्ति दीर्घा, थीम पार्क, नौका विहार से संबंधित अन्य जानकारी लेंगे.
संग्रहालय की सफाई में जुटे रहे निगम कर्मी: सीएम के आगमन को लेकर निगम कर्मी बीते कई दिनों से संभावित रूटों के अलावा संग्रहालय परिसर की साफ-सफाई में जुटे हुये हैं. संग्रहालय परिसर में बने नाला की सफाई व परिसर में फैली गंदगी की सफाई करते कर्मियों के काम पर संतोष जताते हुये निर्दश दिये. साफ-सफाई का सुबह से ही नगर आयुक्त श्री सिंह, नगर प्रबंधक श्री साम्राज्य, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा व जेई श्री झा निरीक्षण कर रहे थे..
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन