बाइक की ठोकर से पत्नी की मौत, पति घायल

Published at :29 Oct 2017 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से पत्नी की मौत, पति घायल

जाले/सिंहवाड़ा : अतरवेल-जाले पथ पर ब्रह्मपुर कदम चौक एवं प्लस टू ठाकुर विन्देश्वर शर्मा हाई स्कूल के बीच शनिवार की देर शाम एक बिना नम्बर की बाइक की ठोकर से रिंकू देवी (25) एवं उसके पति जयराम मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा पीएचसी ले जाया गया. सिंहवाड़ा […]

विज्ञापन

जाले/सिंहवाड़ा : अतरवेल-जाले पथ पर ब्रह्मपुर कदम चौक एवं प्लस टू ठाकुर विन्देश्वर शर्मा हाई स्कूल के बीच शनिवार की देर शाम एक बिना नम्बर की बाइक की ठोकर से रिंकू देवी (25) एवं उसके पति जयराम मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा पीएचसी ले जाया गया. सिंहवाड़ा अस्पताल के चिकित्सक ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दोनो दोघरा में महावीरी झंडा महोत्सव देखकर सवारी के भाव में पैदल ही सिंहवाड़ा की ओर जा रहे थे. इसी बीच पीछे से बाइक ने उसे ठोकर मार दिया. रिंकू देवी औंधे मुंह गिर गयी. पति भी ठोकर लगने से गिर गये. बाइक सवार मौके से फरार हो गया. जयराम मंडल सिंहवाड़ा हाई स्कूल के पीछे बंसबाड़ी टोला का निवासी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन