बस ने एक महिला व तीन बच्चों को कुचला एक गंभीर

Published at :28 Oct 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
बस ने एक महिला व तीन बच्चों को कुचला  एक गंभीर

दरभंगा/हनुमाननगर : विशनपुर थाना क्षेत्र के डिलाही चौक पर शुक्रवार को करीब एक बजे समस्तीपुर से दरभंगा आ रही लाल रंग की बस ने सड़क के किनारे बैठी एक महिला समेत तीन बच्चों को कुचलकर भाग निकला. घायलों में गांव के लालो सहनी का छ: वर्ष का पुत्र कृष्णा सहनी गंभीर रूप से घायल हो […]

विज्ञापन

दरभंगा/हनुमाननगर : विशनपुर थाना क्षेत्र के डिलाही चौक पर शुक्रवार को करीब एक बजे समस्तीपुर से दरभंगा आ रही लाल रंग की बस ने सड़क के किनारे बैठी एक महिला समेत तीन बच्चों को कुचलकर भाग निकला. घायलों में गांव के लालो सहनी का छ: वर्ष का पुत्र कृष्णा सहनी गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. वहीं कपूरचंद्र सहनी का 14 वर्षीय वर्षीय पुत्र श्याम कुमार सहनी, कमली देवी व तीन वर्षीय प्रदीप कुमार आंशिक रूप से चोटिल हो गये. सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक इन लोगों का घर सड़क किनारे है. सभी सड़क किनारे बैठे हुये थे. कृष्णा खाना खाने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक तेज गति से आ रही बस ने इनलोगों को कुचलते हुये भाग निकला. घटना की जानकारी मिलने पर गांव में कोहराम मच गया.
जबतक लोग कुछ समझते बस ठोकर मारकर वहां से फरार हो गया. घर के अन्य पुरुष सदस्य मछली मारने दूर गये थे. जानकारी के अनुसार बस बेगूसराय से दरभंगा आ रही थी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया. जहां सभी का उपचार चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन