मधुबनी में पटाखा छोड़ने को ले मां-बेटे को पीटा

दरभंगा : मधुबनी जिला के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बगहा खाल गांव में पटाखा फोड़ने को ले पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई मारपीट में विश्वनाथ ठाकुर की पत्नी मंजू देवी व उनेक पुत्र अजय ठाकुर जख्मी हो गये. दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. इलाजरत अजय ने पड़ोसी विरेंद्र यादव, संजय यादव व […]
दरभंगा : मधुबनी जिला के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बगहा खाल गांव में पटाखा फोड़ने को ले पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई मारपीट में विश्वनाथ ठाकुर की पत्नी मंजू देवी व उनेक पुत्र अजय ठाकुर जख्मी हो गये. दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. इलाजरत अजय ने पड़ोसी विरेंद्र यादव, संजय यादव व अन्य अज्ञात पर मारपीट का आरोप लगाया है.
अजय ने बताया कि वह वहां अल्पसंख्यक है. वहां इनलोगों का दबंगई चलता है. गुरुवार को छठ के अवसर पर इनके घर के बाहर ये लोग दिवाल पर पटाखा छोड़ रहे थे. विरोध करने पर पड़ोसी ने जबरदस्ती पटाखा फोड़ने की बात कह गाली-गलौज करने लगे. देर रात मामला शांत हुआ. इसी दौरान शनिवार को पड़ोसियों ने अज्ञात दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट किया. जिसमें मंजु देवी एवं अजय बुरी तरह से घायल हो गये. इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




