छठ घाटों पर पटाखा नहीं फोड़ने की हिदायत

Published at :26 Oct 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों पर पटाखा नहीं फोड़ने की हिदायत

दरभंगा : एसएसपी सत्य वीर सिंह ने लोगों से छठ घाटों पर पटाखा नहीं फोड़ने की अपील की है. कहा है कि छठ घाट जाने के रास्ते व घाटों पर पटाखा फोड़ने से व्रतियों को परेशानी होती है. उन्होंने लोगों से भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी पटाखा नहीं फोड़ने की हिदायत दिया है. इसके […]

विज्ञापन

दरभंगा : एसएसपी सत्य वीर सिंह ने लोगों से छठ घाटों पर पटाखा नहीं फोड़ने की अपील की है. कहा है कि छठ घाट जाने के रास्ते व घाटों पर पटाखा फोड़ने से व्रतियों को परेशानी होती है. उन्होंने लोगों से भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी पटाखा नहीं फोड़ने की हिदायत दिया है. इसके लिए तमाम थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिये है.

एसएसपी ने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है जिससे आपसी भाईचारा बना रहे.एसएसबी की बुधवार को लहेरियासराय से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च शहर के लोहिया चौक, दारूभठ्ठी चौक, नाका नंबर छह, नाका नंबर पांच, मिर्जापुर चौक, स्टेशन रोड, बेंता चौक होते हुये वापस लहेरियासराय पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन