छठ घाटों पर नगर निगम देगा स्वच्छता का संदेश

Published at :25 Oct 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों पर नगर निगम देगा स्वच्छता का संदेश

दरभंगा : सफाई कर स्वच्छ छठ घाट उपलब्ध कराने के बाद नगर निगम अब श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश भी देगा. इसके लिए छठ घाटों पर जागरूकता संदेश देनेवाले बैनर आदि लगायेगा. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह नगर के विभिन्न तालाबों के साथ ही बागमती नदी के घाटों पर स्वच्छता अभियान से जुड़े बैनर लगाने […]

विज्ञापन

दरभंगा : सफाई कर स्वच्छ छठ घाट उपलब्ध कराने के बाद नगर निगम अब श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश भी देगा. इसके लिए छठ घाटों पर जागरूकता संदेश देनेवाले बैनर आदि लगायेगा. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह नगर के विभिन्न तालाबों के साथ ही बागमती नदी के घाटों पर स्वच्छता अभियान से जुड़े बैनर लगाने की तैयारी कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि छठ पर्व के बाद साफ किये गये तालाबों में गंदगी फैलाने एवं घाटों पर शौच कर गंदा करने से लोग परहेज नहीं करते है. इतना ही नहीं कचरा उठाव के बाद कचरे इधर-उधर फेंक देते हैं. इससे उन स्थानों से गुजरने वाले राहगीरों को तो को समस्या का सामना करना पड़ता ही है, शहर की सूरत भी बदहाल हो जाती है. बीमारी का घर यह तो रहता ही है. इसी को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने यह निर्णय लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन