फिर छठ घाटों पर पसरी गंदगी छठ महापर्व. 23 तक साफ होंगे छठ घाट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Oct 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : छठ पर्व को लेकर नगर के करीब 90 तालाबों व बागमती नदी के घाटों की साफ-सफाई का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है. इसमें निगम प्रशासन जुटा हुआ है. काम की तेज रफ्तार को देखते हुये दिये निर्देश के अनुसार 23 अक्तूबर तक कार्य पूरा कर लिये जाने की संभावना दिखने लगी […]
विज्ञापन
दरभंगा : छठ पर्व को लेकर नगर के करीब 90 तालाबों व बागमती नदी के घाटों की साफ-सफाई का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है. इसमें निगम प्रशासन जुटा हुआ है. काम की तेज रफ्तार को देखते हुये दिये निर्देश के अनुसार 23 अक्तूबर तक कार्य पूरा कर लिये जाने की संभावना दिखने लगी है.
जोन प्रभारियों की मानें तो कुछ तालाबों को छोड़ करीब-करीब सभी घाटों की साफ-सफाई लगभग पूरी हो चुकी है. मंगलवार तक कार्य पूरा कर लिये जाने की बात वे लोग कह रहे हैं. तालाबों व बागमती नदी की गहराई माप कर बैरिकेटिंग आदि का कार्य भी किया जाना है. घाट साफ-सफाई के बाद लोगों द्वारा दीपावली के बाद पूजा सामाग्रियों को उन घाटों पर फेंक दिये जाने से गंदगी फिर से पसर गया है. इसने सफाई मजदूरों की परेशानी को बढ़ा दी है. रही-सही कसर साफ-सुथरे घाटों पर शौच कर लोगों ने पूरा कर दिया है. वहीं डीएम के निर्देश पर किलाघाट स्थित पूर्वी हिस्से को छोड़ पर बायें भाग में आमजन की सुविधा को लेकर सीढ़ी का निर्माण भी कराया जा रहा है.
दुबारा गंदगी को साफ करने में जुटे मजदूर: निगमकर्मी बागमती नदी के सभी घाटों की सफाई में जुटे हुए हैं. बीते दिनों बाढ़ के कारण घाटों तक जमे मिट्टी को सीढ़ी से काट कर हटाया जा चुका है. साफ-सफाई के बाद दीपावली के बाद उन घाटों पर फैली पूजा सामाग्री व लोगों द्वारा शौच कर फैला दी गयी गंदगी को हटाने में कर्मी जुट गये हैं. घाटों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं.
बागमती नदी का पानी सामान्य स्तर पर: बाढ़ के बाद बागमती नदी का पानी सामान्य स्तर पर आ गया है. बीच नदी में करीब पांच फीट व किनारे पर कहीं दो तो कहीं ढ़ाई फीट तक पानी है. वहीं नदी किनारे दलदली मिट्टी में भी रूखापन आने से व्रती व आमजन को छठ पर्व में होने वाली कठिनाई कम होती दिख रही है.
लोगों को घाटों तक पहुंचने में कोई समस्या न हो इसके लिये डीएम के निर्देश पर निगम प्रशासन वार्ड 24 के किलाघाट स्थित करीब 50 हजार रूपये की लागत से सीढ़ी का निर्माण करा रहा है. वहीं नीचे सीढ़ी के अंतिम छोड़ पर दायें व बायें भाग में पांच फीट लंबी एवं चौड़ी पीसीसी चबूतरा का भी निर्माण कराया जा रहा है.
पानी से कीचड़मय बना घाट
किलाघाट में सीढ़ी निर्माण से कुछ दूरी पर दो स्थानों पर ह्यूप पाईप के द्वारा मुहल्ले के गंदे पानी के बहाव से स्थल कीचड़मय बन गया है. बह रहे पानी का स्थल पर फैलाव रोकने को लेकर जेई अनिल कुमार चौधरी ने सफाई मजदूरों को ह्यूम पाईप ठीक करने व नदी तक गहरे मिट्टी काट नालानुमा बनाने का निर्देश दिया है.
सफाई कार्य में जुटे सभी
घाटों को दुरूस्त करने में जोन एक के प्रभारी विनोद यादव, दो के गौतम कुमार राम, तीन के रामबाबू राय, जेसीबी चालक सुनील झा, जमादार मनोज कुमार राम, बिंदु राम, मो. नासिर, ट्रैक्टर चालक विजय मिश्र, अशोक यादव, सूर्यनारायण मल्लिक, सोहन कुमार, संजय कुमार, अमर राम, मिथुन राम, कमलेश बारी, चिकू कुमार राउत आदि जुटे हैं.
मेयर, नगर आयुक्त ने किया घाटों का मुआयाना
नगर के विभिन्न घाटों की साफ-सफाई का मेयर बैजंयती देवी खेड़िया व नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह ने अलग-अलग मुआयना किया. उन्होंने कर्मियों को कई निर्देश भी दिये. नगर आयुक्त श्री सिंह ने मुआयना के दौरान वार्ड 14 स्थित दुर्गा मंदिर तालाब के चारों ओर अतिक्रमणकारियों को स्थल अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर निर्देश देते हुए ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी. इस दौरान नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य, सहायक अभियंता सउद आलम, जेई उदयनाथ झा, अमीन नंदन मिश्र आदि अपने-अपने क्षेत्र में किये जा रहे घाटों की साफ-सफाई का जायजा लिया.
युद्ध स्तर पर चल रही छठ घाटों की सफाई, 23 तक पूरा हो जाने के आसार
डीएम के निर्देश पर किलाघाट में घाट तक जाने को ले निगम बना रहा सीढ़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




