न्याय नहीं मिलने पर दी आत्महत्या की धमकी

Published at :22 Oct 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
न्याय नहीं मिलने पर दी आत्महत्या की धमकी

दरभंगा : कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हिरणी गांव निवासी स्व. जगदीश झा के पुत्र मणिकांत झा ने एसडीओ को आवेदन देकर आत्महत्या की धमकी दी है. कहा है कि 14 वर्ष से न्याय के लिए थाना से लेकर एसपी, आइजी से लेकर डीजीपी, मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं. लेकिन आजतक उन्हें […]

विज्ञापन

दरभंगा : कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हिरणी गांव निवासी स्व. जगदीश झा के पुत्र मणिकांत झा ने एसडीओ को आवेदन देकर आत्महत्या की धमकी दी है.

कहा है कि 14 वर्ष से न्याय के लिए थाना से लेकर एसपी, आइजी से लेकर डीजीपी, मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं. लेकिन आजतक उन्हें न्याय नहीं मिला है. दिये आवेदन में श्री झा ने कहा है कि मेरी पत्नी की हत्या वर्ष 2003 में कर दी गयी थी. सूचना देने पर भी कुशेश्वरस्थान थाना कोई कार्रवाई नहीं की. थक-हारकर वे बाल-बच्चों के साथ परदेस चले गये .
इस बीच गांव के ही कुछ लोगों ने उनका पूरा जमीन-जायदाद हड़प लिया. इसको लेकर भी उन्होंने आवेदन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. श्री झा ने चेतावनी दी कि अगर अभी भी उन्हें न्याय नहीं मिला तो अनुमंडल मुख्यालय के सुपौल बाजार स्थित बस स्टैंड के शहीद स्मारक चौक पर सपरिवार आत्महत्या कर लेंगे. पीड़ित का आवेदन मिलने पर एसडीओ मो. शफीक ने स्थानीय पुलिस को अग्रेतर कार्रवाई के लिए लिखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन