13 बोतल शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

दरभंगा : बेंता ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर अललपट्टी मुहल्ला में छापेमारी कर 13 बोतल शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. ओपी अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि गुप्त सूचना पर अललपट्टी मुहल्ले में छापेमारी की गयी. छापेमारी में अशोक महतो व अनील महतो को शराब के साथ गिरफ्तार किया […]
दरभंगा : बेंता ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर अललपट्टी मुहल्ला में छापेमारी कर 13 बोतल शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. ओपी अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि गुप्त सूचना पर अललपट्टी मुहल्ले में छापेमारी की गयी. छापेमारी में अशोक महतो व अनील महतो को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं लहेरियासराय थाना पुलिस ने रहमगंज मुहल्ले से नशे की हालत में सुरेंद्र मल्लिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नशे की हालत में युवक हो-हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी कर नशेड़ी को गिरफ्तार कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




