शहर में दर्जनभर मोहल्लों की सड़कें डूबीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

बदला मौसम . दो घंटे की बारिश में चारों तरफ फैला पानी, निगम परिसर में भी जलजमाव दरभंगा : शुक्रवार की सुबह करीब दो घंटे की बारिश से नगर पानी-पानी हो गया. इस कारण दरभंगा समेत लहेरियासराय के दर्जनभर से अधिक मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति बनी गयी है. डीएमसीएच परिसर में फिर से पानी […]
विज्ञापन
बदला मौसम . दो घंटे की बारिश में चारों तरफ फैला पानी, निगम परिसर में भी जलजमाव
दरभंगा : शुक्रवार की सुबह करीब दो घंटे की बारिश से नगर पानी-पानी हो गया. इस कारण दरभंगा समेत लहेरियासराय के दर्जनभर से अधिक मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति बनी गयी है. डीएमसीएच परिसर में फिर से पानी लग गया है. नगर निगम कार्यालय परिसर में एक-डेढ़ फीट पानी जमा है. जगह-जगह जलजमाव के कारण दिनभर लोग परेशान रहे. कई जगहों पर साइलेंसर में पानी चले जाने के कारण वाहन बंद होते रहे. सुबह के समय ही पानी होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई. कई मोहल्ले में जलजमाव के कारण वहां के बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से नहीं निकले.
विशेष शिविर में आ सकता व्यवधान : शनिवार को निगम परिसर में विशेष शिविर का आयोजन है. इसमें नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद भाग लेंगे. उधर निगम परिसर में जलजमाव है. निगम कर्मी सकिंग मशीन लगाकर परिसर से पानी निकासी को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं. अगर रात में बारिश हो गयी तो शिविर के आयोजन में भी व्यवधान आ सकता है. वैसे अभी भी निगम परिसर पानी से भरा हुआ है.
इन मोहल्लों में पानी
वैसे तो करीब-करीब तमाम नगर क्षेत्र जलजमाव से परेशान है पर कुछ मोहल्ले की स्थिति काफी खराब हो गयी है. वार्ड एक, दो, तीन, चार, 15, 16, 17, 20, 21, 29, 30, 31, 39, 40, 42 आदि में लोग पहले से ही पानी से बेहाल थ. उपर से आज सुबह हुई बारिश ने पानी का स्तर फिर से बढा दिया है. इन जगहों से जलनिकासी के लिए निगम को फिर से माथापच्ची करनी होगी.
मां को पेट मे दर्द हो रहा था. भर्ती कराने के समय मेडिसीन विभाग मे काफी परेशानी हुई. सरकार इतना पैसा अस्पताल पर लगा रही है, पर हाल खराब है. थोड़ी सी बारिश में ही यह हाल है.
संतोष कुमार, केवटी
भाई का ईलाज कराने आए हैं. बारिश की पानी से आने- जाने में काफी दिक्कत हो रही है. गांव में भी अब पानी नहीं लगता. इतने बड़े अस्पताल में छिटपुट बारिश से जलजमाव हो गया है.
अरुण राम, बहेड़ा
बेटा शिवम के पेट की समस्या का ईलाज कराने आए थे. सुबह से ही बच्चा वार्ड में पानी लगा हुआ है. अस्पताल का चक्कर है. कई बार बाहर जाना पड़ता है. पानी में चलने से पैर खराब हो गया है. पता नहीं था बारिश में यह हाल यहां हो जाता है.
हीरा लाल, मधुबनी
बच्चा विभाग में पोती का इलाज चल रहा है. पानी लगने से नर्क जैसा हो गया है. बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. अस्पताल प्रशासन पूरी लापरवाह है.
काशी मुखिया, हथौड़ी, समस्तीपुर
डीएमसीएच के कई विभागों में फिर से जलजमाव
डीएमसीएच परिसर में एक बार फिर से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी मेडिसिन विभाग, इमरजेंसी, शिशु रोग विभाग में इलाजरत मरीज एवं उनके परिजनो को हो रही है. सुबह में इमरजेंसी परिसर के अंदर पानी घुस गया. इससे मरीजों को भर्ती कराने में परिजनों को काफी मशक्कत करना पड़ी. इमरजेंसी का काम काज भी प्रभावित रहा. अस्पताल परिसर में सुबह से ही करीब एक से डेढ फीट पानी लगा रहा. मरीजों को वार्ड में शिफ्ट करने में काफी परेशानी हुई. स्ट्रेचर से लाते-ले जाते समय रास्ता का पता नहीं चल पा रहा था. सबसे ज्यादा परेशानी पीने के पानी की हो रही थी. आधा चापाकल पानी में डूब गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




