गरम माड़ में गिरने से झुलसे बच्चे की मौत

Published at :01 Aug 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
गरम माड़ में गिरने से झुलसे बच्चे की मौत

दरभंगा : मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के भुपेन्द्र यादव के 14 माह के पुत्र शिवम गर्म माड़ में गिरकर बुरी तरह झुलस गया. इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गयी. बच्चे को फुलपरास अस्पताल ने भर्ती कराया गया था. गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. […]

विज्ञापन

दरभंगा : मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के भुपेन्द्र यादव के 14 माह के पुत्र शिवम गर्म माड़ में गिरकर बुरी तरह झुलस गया. इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गयी. बच्चे को फुलपरास अस्पताल ने भर्ती कराया गया था. गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. डीएमसीएच पहुंचने पर डाक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मां बबिता ने बेंता ओपी को दिए बयान में बताया कि वह सोमवार को 11 बजे खाना बना रही थी.

एकलौता बच्चा शिवम ने चलना शुरू ही किया था. इसी दौरान वह दौड़ते हुए उसके नजदीक आया और माड़ में लड़खराकर गिर गया. शिवम बुरी तरह झुलस गया. ईलाज के लिए फुलपरास अस्पताल ले जाया गया. डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया. अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही इसकी मृत्यु हो गयी.

सर्पदंश से बच्ची की मौत : बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के बेनीपुर रघुनंदनपुर निवासी श्रवण दास की आठ वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी की मौत सोमवार को सांप काटने से हो गयी. मृतका के पिता ने बताया कि अहले सुबह लक्ष्मी घर से सामान निकलने गई. वहीं विषैले सांप ने काट लिया. उसे इलाज के लिए अनुमणडल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
अज्ञात विक्षिप्त महिला की लाश बरामद : सदर : सोनकी पुलिस ने रविवार की रात वासुदेवपुर शांति चौक के निकट से एक अज्ञात विक्षिप्त महिला की लाश बरामद की है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिये डीएमसीएच भेज दिया गया है. ओपी अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. वह विगत कई माह से इलाके में चौक चौराहे पर नजर आ रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन