दरभंगा की मेयर ने संभाला कार्यभार

Published at :14 Jun 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा की मेयर ने संभाला कार्यभार

जलजमाव व कचरा उठाव को ले दिया दिशा-निर्देश दरभंगा : मेयर बैजयंती देवी खेड़िया ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया. निगम कार्यालय पहुंचने पर नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने उनका गुलदस्ता से स्वागत किया. श्रीमती खेड़िया पति व पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेड़िया समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निगम कार्यालय पहुंची […]

विज्ञापन

जलजमाव व कचरा उठाव को ले दिया दिशा-निर्देश

दरभंगा : मेयर बैजयंती देवी खेड़िया ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया. निगम कार्यालय पहुंचने पर नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने उनका गुलदस्ता से स्वागत किया. श्रीमती खेड़िया पति व पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेड़िया समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निगम कार्यालय पहुंची थी. निगम के अन्य अधिकारियों व कर्मियों ने भी फूल भेंट कर नये मेयर का स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद मेयर श्रीमती खेड़िया ने निगम के सभी सभी सेक्शनों का मुआयना करते हुए कर्मचारियों से परिचय प्राप्त की. मेयर ने इस अवसर पर मौजूद पार्षदों, अधिकारियों व कर्मियों को
दरभंगा की मेयर
लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया. नये मेयर के आगमन को लेकर निगम का माहौल मंगलवार को बदला-बदला लग रहा था. कार्यभार संभालने के बाद श्रीमती खेड़िया ने जलजमाव व कचरा उठाव को ले अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन