मधेपुरा में स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

फाइल फोटो
मधेपुरा : जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम दरगाह के पास बदमाशों ने शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया.
मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम दरगाह के पास मध्य विद्यालय नयानगर में कार्यरत शिक्षक मणिकांत कुमार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. घायल शिक्षक मणिकांत कुमार उदाकिशुनगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय नयानगर में शिक्षक है. वहीं घायल शिक्षक मणिकांत कुमार के पिता ब्रजेश कुमार मध्य विद्यालय झलाड़ी ग्वालपाड़ा में शिक्षक हैं. मणिकांत कुमार मुरलीगंज प्रखंड के तिलकोरा गांव का निवासी है.
सुनियोजित तरीके से किया गया हमला
मणिकांत पिता के साथ प्रतिदिन विद्यालय आते थे. बुधवार को मणिकांत पिता को मध्य विद्यालय झलाड़ी पहुंचाकर अपने विद्यालय मध्य विद्यालय नयानगर बाइक से जा रहा था. इसी दौरान श्याम दरगाह के पास अपराधियों ने मणिकांत कुमार पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पटना रेफर
राहगीरों ने ग्वालपाड़ा पीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मणिकांत कुमार को मेडिकल कॉलेज मधेपुरा भेज दिया. मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मणिकांत कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना पुलिस एवं एसडीपीओ अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान जानकारी मिलते ही एसआइ सुनील कुमार यादव को पीड़ित से फर्द बयान लेने के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा भेजा. बताया जा रहा है कि घायल शिक्षक मणिकांत कुमार की शादी 30 अप्रैल को होने है. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि छानबीन की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : बेगूसराय में छेड़खानी का विरोध करना महिला को पड़ा महंगा, मनचले ने सरेआम मारी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




