Coronavirus in Bihar : बिहार में रफ्तार पकड़ी कोरोना की दूसरी लहर, 168 दिनों के बाद 24 घंटे में मिले 1527 नये केस, पटना में मिले 522 पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : बिहार में रफ्तार पकड़ी कोरोना की दूसरी लहर, 168 दिनों के बाद 24 घंटे में मिले 1527 नये केस, पटना में मिले 522 पॉजिटिव

राज्य में नये कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. बुधवार को राज्य में 1527 नये पॉजिटिव केस पाये गये, जो 168 दिनों के बाद एक दिन में मिले सर्वाधिक मामले हैं. इससे पहले 20 अक्तूबर, 2020 में राज्य में 1837 कोरोना पॉजिटिव मिले थे. वहीं, जांच की संख्या भी बढ़ गयी है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में नये कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. बुधवार को राज्य में 1527 नये पॉजिटिव केस पाये गये, जो 168 दिनों के बाद एक दिन में मिले सर्वाधिक मामले हैं. इससे पहले 20 अक्तूबर, 2020 में राज्य में 1837 कोरोना पॉजिटिव मिले थे. वहीं, जांच की संख्या भी बढ़ गयी है.

पिछले 24 घंटे में राज्य में 85,050 सैंपलों की जांच की गयी. पटना जिला सर्वाधिक नये पॉजिटिव के साथ राज्य टॉप पर बना हुआ है. पटना में बुधवार को 522 नये संक्रमित पाये गये, जबकि दूसरे स्थान पर गया में 128 नये पॉजिटिव मिले.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में कोरोना के नये केस पाये गये हैं. भागलपुर जिले में 78, मुजफ्फरपुर में 74, जहानाबाद में 68, भोजपुर में 39, रोहतास में 34, अरवल व सारण में 33-33, मुंगेर व सीवान में 32-32, औरंगाबाद व गोपालगंज में 31-31, वैशाली व पश्चिम चंपारण में 28-28, बेगूसराय में 27,पूर्णिया में 23, नालंदा में 22, मधेपुरा में 21, पूर्वी चंपारण में 19, मधुबनी में 18, शेखपुरा में 17 पॉजिटिव पाये गये.

undefined

इसी प्रकार दरभंगा व लखीसराय में 14-14, कैमूर व समस्तीपुर में 13-13, जमुई व खगड़िया में नौ-नौ, बांका व सुपौल में आठ-आठ, अररिया व किशनगंज में छह-छह, बक्सर, कटिहार व शिवहर में तीन-तीन नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इसके अलावा दूसरे राज्यों के 15 लोगों के सैंपल भी यहां जांच में पॉजिटिव पाये गये.

एक लाख सात हजार को दिया गया कोरोना का टीका

इधर बुधवार को राज्य में एक लाख सात हजार 841 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गयी. इनमें 94 हजार 116 को पहला डोज, जबकि 13 हजार 725 को दूसरा डोज दिया गया. इसके साथ ही राज्य में अब तक 42 हजार 38 हजार 475 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है. इनमें पांच लाख 21 हजार 648 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन