'कोरोना को बिहार ही खा गया, यह सच्चाई नहीं'- Coronavirus पर पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

Updated at : 03 Dec 2020 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
'कोरोना को बिहार ही खा गया, यह सच्चाई नहीं'- Coronavirus पर पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

Coronavirus in bihar latest update :बिहार में कोरोना के बढ़ते केस पर पटना हाईकोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि बिहार कोरोना को खा गया, यह बात सच नहीं है. कोर्ट ने कहा कि यहां पर लोग कोरोना को लेकर सतर्क नहीं है, जो कि गलत है.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार में कोरोना के बढ़ते केस पर पटना हाईकोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि बिहार कोरोना को खा गया, यह बात सच नहीं है. कोर्ट ने कहा कि यहां पर लोग कोरोना को लेकर सतर्क नहीं है, जो कि गलत है. कोर्ट ने इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में मामले को लंबित होने के कारण इसपर सुनवाई टाल दिया है.

पटना हाईकोर्ट में कोरोना के बढ़ते मामले पर सुनवाई हुई, जिसपर राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ महाधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा. महाधिवक्ता ने कहा की राज्य में मौसम परिवर्तन के कारण कोरोना का खतरा बढ़ा है. सरकार लोगों को जागरूक कर रही है. वहीं कोर्ट ने राज्य में बढ़ रही लापारवाही पर नाराजगी जताई.

कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार यहां के लोगों को जोर देकर बताएं कि कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है. कोर्ट ने कहा कि राज्य घनी आबादी के मामले में आगे है. यहां देश की 10 फीसदी आबादी रह रही है. ऐसे में यह कहना कि राज्य में कोरोना नहीं है. यह सच्चाई नहीं है.

पटना में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार को जिले में कोरोना के 233 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इन नये मरीजों के साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 42,545 मरीज सामने आ चुके हैं.

वहीं पूर्व में संक्रमित मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं. जिले में अब तक 40,173 मरीज कोरोना से लड़ कर ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 329 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

Also Read: Coronavirus in Bihar : कोरोना रोधि वैक्सीन सबसे पहले डॉक्टरों व हेल्थ वर्करों को, सिविल सर्जन कार्यालय बना रही लिस्ट

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन