Coronavirus in Bihar : बिहार में कोरोना से मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत का आधा, नीतीश बोले- सजगता के कारण राज्य में कम लोग हुए प्रभावित

Published at :09 Apr 2021 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : बिहार में कोरोना से मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत का आधा, नीतीश बोले- सजगता के कारण राज्य में कम लोग हुए प्रभावित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच होगी. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें कुछ दिनों के लिए अलग रखा जायेगा. मुख्यमंत्री गुरुवार को 2019 बैच के 11 प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों से सीएम सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में मुलाकात कर रहे थे.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच होगी. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें कुछ दिनों के लिए अलग रखा जायेगा. मुख्यमंत्री गुरुवार को 2019 बैच के 11 प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों से सीएम सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में मुलाकात कर रहे थे.

सीएम ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर भारत में कम है. कोरोना से औसत मृत्यु दर देश में 1.3% है, जबकि बिहार में यह 0.5% है. जहां तक टेस्टिंग की बात है, तो प्रति 10 लाख आबादी पर देश में औसत जांच से बिहार में आठ हजार ज्यादा जांच करायी गयी.

सीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद जांच की संख्या में काफी कमी आयी थी, जिसे देखते हुए जांच की संख्या फिर से बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. नीतीश कुमार ने कहा कि आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं. इसकी वजह से काम बंद होगा, तो एक बार फिर लोग वापस अपने प्रदेश आयेंगे. उनके लिए कोरेंटिन सेंटर के साथ-साथ उनके रोजगार का भी प्रबंध किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि 2019 के अंत में दुनिया और 2020 के मार्च में देश में कोरोना को लेकर चर्चा शुरू हो गयी थी. इसके बाद लॉकडाउन का दौर शुरू हो गया. राज्य सरकार की तरफ से लोगों को हर संभव मदद पहुंचायी गयी. पिछले कुछ समय से कोरोना के मामले में काफी कमी आने के बाद फिर से एक बार इसमें वृद्धि शुरू हो गयी है.

बिहार में सजगता के कारण कम लोग हुए प्रभावित

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रति सजगता और जन जागरूकता के कारण बिहार में कम लोग प्रभावित हुए हैं. सभी लोगों का दायित्व है कि वैक्सीनेशन तेजी से हो. उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी फिर से कोरोना टेस्ट कराना आवश्यक है.

एक साल बाद फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी को सचेत रहना है. लोगों को मास्क का प्रयोग करने, हाथ साफ रखने समेत हर जरूरी सलाह दी जा रही है. ऐसी स्थिति में सभी का दायित्व महत्वपूर्ण हो जाता है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन