Coronavirus in Bihar : 215 दिनों बाद फिर मिले 1911 संक्रमित, पटना समेत तीन जिलों में 100 से अधिक मरीज मिले

Published at :09 Apr 2021 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : 215 दिनों बाद फिर मिले 1911 संक्रमित, पटना समेत तीन जिलों में 100 से अधिक मरीज मिले

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 215 दिन बाद गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के सबसे अधिक 1911 नये केस मिले. इससे पहले पांच सितंबर,2020 को कोरोना के 1978 पॉजिटिव मिले थे. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 7504 हो गयी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 215 दिन बाद गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के सबसे अधिक 1911 नये केस मिले. इससे पहले पांच सितंबर,2020 को कोरोना के 1978 पॉजिटिव मिले थे. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 7504 हो गयी है.

सबसे अधिक पटना जिले में रिकॉर्ड 743 नये कोरोना मरीज मिले. वहीं, इसके बाद गया में 201 और भागलपुर में 145 नये केस मिले हैं. बुधवार को प्रदेश में 1527 व पटना में 522 पॉजिटिव मिले थे. वहीं, राज्य में जांच की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में 89,704 और पटना में करीब 10 हजार सैंपलों की जांच की गयी.

स्वास्थ्य विभाग की आेर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर में 93, मुंगेर में 61, बेगूसराय में 56, जहानाबाद में 49, अररिया में 42, सारण में 38, नालंदा में 33, पूर्णिया व समस्तीपुर में 31, कैमूर में 30, सहरसा में 26, पश्चिमी चंपारण में 25, रोहतास में 20, किशनगंज व मधेपुरा में 19-19, भोजपुर में 18, औरंगाबाद में 16 ,

दरभंगा, सीवान, जमुई व पूर्वी चंपारण में 15- 15, अरवल, वैशाली, सीतामढ़ी व गोपालगंज में 14-14, सुपौल में 13, बांका में 12, खगड़िया, मुधबनी व लखीसराय में 10-10, बक्सर में नौ, नवादा व शिवहर में पांच-पांच, कटिहार व शेखपुरा में चार-चार नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके अलावा दूसरे राज्यों के 17 लोगों के सैंपल यहां विभिन्न जिलों में पॉजिटिव पाये गये हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन