कोरोना जांच मामले में गया सबसे आगे, संक्रमित 30 मरीजों में से 18 हुए स्वस्थ, बोले डीएम- घबराने की जरूरत नहीं

Updated at : 14 Jan 2024 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना जांच मामले में गया सबसे आगे, संक्रमित 30 मरीजों में से 18 हुए स्वस्थ, बोले डीएम- घबराने की जरूरत नहीं

गया ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि जिले में कोरोना को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है. कोरोना के मामले अब सामने नहीं आ रहे हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार 30 कोरोना संक्रमितों में 18 अब स्वस्थ हो गये है. 12 कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं.

विज्ञापन

गया. बिहार में ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना के मामले कम सामने आ रहे हैं. बिहार में कोरोना को लेकर सतर्कता रखी जा रही है. गया ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जिले में कोरोना को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है. कोरोना के मामले अब सामने नहीं आ रहे हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार 30 कोरोना संक्रमितों में 18 अब स्वस्थ हो गये है. 12 कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं. डीएम ने कहा कि इससे लोगों को घबराने व पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है.

ज्यादातर संक्रमित हो गये स्वस्थ

जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार में आरटीपीसीआर सैम्पल जांच में गया पहले स्थान पर है. पूरे बिहार में गया ज़िले में सर्वाधिक सैम्पल की जांच की गयी. 24 दिसंबर से आज तक कुल 8500 से ऊपर सैम्पल जांच हुआ है. जिले में अबतक जितने कोरोना संक्रमित मिले है. उनमें ज्यादातर संक्रमित स्वस्थ हो गये. गया ज़िला के सभी 24 प्रखंडों में आरटीपीसीआर सैम्पल जांच करवाया जा रहा है साथ ही जेपीएन ज़िला अस्पताल एव गया एयरपोर्ट पर भी आरटीपीसीआर सैम्पल जांच पूरी मुस्तैदी से करवाया जा रहा है.

14 जनवरी को 592 सैम्पल जांच

जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 14 जनवरी को 592 सैम्पल जांच, 13 जनवरी को 654 सैम्पल जांच, 8 जनवरी को 8675 जनवरी को 6683 जनवरी को 6342 जनवरी को 634 सैम्पल जांच किया गया है. 29 दिसम्बर 2023 से लेकर,13 जनवरी तक कुल 30 कोरोना संक्रमित मिले है. जिनमें से 18 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये. वहीं वर्तमान समय में 12 कोरोना संक्रमित एक्टिव है. इन सभी मे कोई सिंटोम नही है.

Also Read: देश पर फिर मंडराया कोरोना का खतरा? WHO ने क्यों किया लोगों को आगाह, जानें क्या कहा

सार्वजनिक जगहों पर बरते सर्तकता

गया ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि ज़िले के सभी प्रमुख स्थानों अस्पतालों के साथ साथ गया हवाई अड्डा पर भी सैम्पल जांच की पूरी व्यवस्था रखी गयी है. सभी जगहों पर सावधानी बरती जा रही हैं. एक अच्छी बात यह है कि जो भी संक्रमित थे वो पूरी तरह स्वस्थ्य हो गये हैं. किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी व्यवस्था मुकम्मल रखी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन