Corona Vaccine in Bihar : टीकाकरण सूची से IGIMS में 1000 हेल्थ वर्करों के नाम गायब

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Feb 2021 8:38 AM

विज्ञापन

igims

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में करीब 1000 हेल्थ वर्करों के नाम टीकाकरण सूची से गायब हो गये हैं. इनमें डॉक्टर, ओटी असिस्टेंट, पैथोलॉजिस्ट व एक्सरे टेक्नीशियन आदि शामिल हैं.

विज्ञापन

पटना. इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में करीब 1000 हेल्थ वर्करों के नाम टीकाकरण सूची से गायब हो गये हैं. इनमें डॉक्टर, ओटी असिस्टेंट, पैथोलॉजिस्ट व एक्सरे टेक्नीशियन आदि शामिल हैं.

आइजीआइएमएस प्रशासन ने राज्य स्वास्थ्य समिति व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मिलकर 13 फरवरी को मॉपअप राउंड में छूटे हेल्थ वर्करों का नाम सूची में शामिल करने की मांग की है, ताकि इनका टीकाकरण हो सके.

जानकारी के मुताबिक आइजीआइएमएस प्रशासन की ओर से 2700 से अधिक हेल्थ वर्करों के नाम स्वास्थ्य विभाग को भेजे गये थे. लेकिन, इनमें 1700 के ही नाम सूची में शामिल कर समिति की ओर से भेजे गये हैं.

संस्थान के मुताबिक जिनके नाम सूची में नहीं हैं, उनको इ-मेल जानकारी दे दी गयी है. आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि जिनके नाम सूची में हैं, उनके नाम को सूची में शामिल करने के लिए भेजी गयी है. अगर 13 फरवरी तक नाम नहीं आते हैं, तो कर्मी टीका से वंचित हो सकते हैं.

कोरोना टीकाकरण के तहत 5621 को दिया गया टीका

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को राज्य में कुल 5621 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका दिया गया. रविवार होने के कारण राज्य में सिर्फ 161 वैक्सीन सेंटरों पर टीकाकरण किया गया. साथ ही राज्य में कोरोना टीका का पहला डोज लेनेवालों की कुल 380328 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है.

रविवार को जिन लोगों को टीकाकरण किया गया, उसमें 2241 स्वास्थ्य कर्मियों को जबकि 3380 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका दिया गया. रविवार को कुल 18130 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन