Corona Virus: मुजफ्फरपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वाले 111 लोगों की हुई जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2021 1:58 PM

विज्ञापन

Corona Virus कटरा इलाके के मरीज की हालत चिंताजनक है. वेंटिलेटर पर रखा गया है. सर्तकता के तौर पर संक्रमित के गांव में लोगों की जांच की गयी है. आम लोगों से अपील की कि वे भीड़-भाड़ से बचे और मास्क का उपयोग करे.

विज्ञापन

Corona Virus: मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड स्थित वेलपकोना गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. संक्रमित की पहचान होने के बाद विभाग में हलचल मच गयी. पॉजिटिव मरीज पटना में रहता था. वहां से पंचायत चुनाव के समय गांव में आया था. यहां पर आने के बाद उसे सांस संबंधी परेशानी हुई. उसके बाद उसका दरभंगा में इलाज कराया गया.

वहां से जूरन छपरा रोड नंबर चार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में परिजनों ने भर्ती किया. वहां पर हालत खराब होने के बाद कोरोना की जांच हुई, जिसमे रिपोर्ट पॉजिटिव मिला. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर हो गयी. इस बीच पॉजिटिव होने पर अस्पताल प्रबंधक ने उसे आनन-फानन में पटना एम्स रेफर कर दिया.

कटरा इलाके के मरीज की हालत चिंताजनक है. वेंटिलेटर पर रखा गया है. सर्तकता के तौर पर संक्रमित के गांव में लोगों की जांच की गयी है. आम लोगों से अपील की गई कि वे भीड़-भाड़ से बचे और मास्क का उपयोग करे. कोरोना की दोनों वैक्सीन अवशय ले ले.

डॉ विनय कुमार शर्मा, सिविल सर्जन

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन