बिहार में थमने की ओर कोरोना का कहर, पांच की मौत, संक्रमण दर एक फीसदी से भी कम

Updated at : 19 Jun 2021 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में थमने की ओर कोरोना का कहर, पांच की मौत, संक्रमण दर एक फीसदी से भी कम

पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना की संक्रमण दर एक फीसदी से भी काफी नीचे आ गयी है. कोरोना की रफ्तार पर लगाम लग गयी है. वहीं, इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आयी है.

विज्ञापन

पटना. पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना की संक्रमण दर एक फीसदी से भी काफी नीचे आ गयी है. कोरोना की रफ्तार पर लगाम लग गयी है. वहीं, इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आयी है. शुक्रवार को कोरोना से आइजीआइएमएस में चार और एम्स में एक मरीज की मौत हो गयी. वहीं, एनएमसीएच और पीएमसीएच में एक भी मौत नहीं हुई है.

आइजीआइएमएस में पांच नये मरीजों को भर्ती किया गया और 32 को डिस्चार्ज किया गया. करीब सवा महीने के बाद एक दिन में सबसे अधिक 32 मरीज डिस्चार्ज किये गये हैं. वर्तमान में कोविड वार्ड में 122 मरीज भर्ती हैं, जबकि 268 ऑक्सीजन बेड खाली हैं.

वहीं, पटना एम्स में पांच नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है. इसके अलावा एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दी. दूसरी ओर पीएमसीएच में भी चार नये मरीजों को भर्ती किया गया. जबकि विगत 20 दिन से पीएमसीएच में मुश्किल से एक या फिर एक भी मरीज भर्ती को नहीं आते थे.

इधर, एनएमसीएच में शुक्रवार को न तो कोरोना से किसी की मौत हुई और न ही कोई नया मरीज भर्ती हुआ है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमित मरीज की अस्पताल में 459 मरीजों की मौत हो चुकी है. बीते वर्ष की बात करें, तो अब तक संक्रमित 665 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन