ePaper

PHOTOS: सीएम नीतीश कुमार ने पटना में बिस्किट फैक्ट्री, केसरिया बौद्ध स्तूप में पर्यटक सुविधा का किया उद्घाटन

Updated at : 12 Dec 2023 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सीएम नीतीश कुमार ने पटना में बिस्किट फैक्ट्री, केसरिया बौद्ध स्तूप में पर्यटक सुविधा का किया उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में ब्रिटानिया बिस्किट फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सीएम ने केसरिया बौद्ध स्तूप के पास बिहार पर्यटन विभाग द्वारा करीब छह करोड़ की लागत से नवनिर्मित कैफेटेरिया (पर्यटक भवन) का उद्घाटन किया.

विज्ञापन
undefined

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री का उद्घाटन किया है. इस दौरान उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

undefined

सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इस बिस्किट फैक्ट्री यूनिट में ब्रिटानिया ने 250 करोड़ से अधिक का निवेश किया है. फूड प्राेसेसिंग के क्षेत्र में यह बड़ा निवेश है.

undefined

पटना में लगी यह फैक्ट्री ब्रिटानिया की बिहार में यह दूसरी बिस्कुट फैक्ट्री है. पहली फैक्टरी हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में सफलतापूर्वक बिस्कुट बना रही है.

undefined

जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री की बिस्कुट बनाने की कुल क्षमता सात हजार टन प्रति वर्ष होगी. वहीं, इस फैक्ट्री की स्थापना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी.

undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके साथ ही बिहटा के सिकंदरपुर में प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल शेड-वन का एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की इकाइयों का भी उद्घाटन किया.

undefined
undefined
undefined

सिकंदरपुर में प्लग एण्ड प्ले शेड एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की इकाइयों के उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत कुछ टेक्सटाइल यूनिटों के लिए उद्यमियों को दूसरी किस्तों का वितरण भी किया.

undefined

पटना के बाद मुख्यमंत्री पूर्वी चंपारण के केसरिया पहुंचे जहां उन्होंने बौद्ध स्तूप के समीप बिहार पर्यटन विभाग द्वारा करीब छह करोड़ की लागत से नवनिर्मित कैफेटेरिया (पर्यटक भवन) का उद्घाटन किया. इसके साथ ही 18 करोड़ की लागत से विकसित किये जाने वाले पर्यटन स्थल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 12 बजे केसरिया पहुंचे थे, जहां जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, विधायक शालिनी मिश्रा, विधायक मनोज यादव पूर्व विधायक राजेंद्र राम,डीएम सौरभ जोरवाल एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बुके देकर स्वागत किया.

undefined

जहां से सीएम सीधे कैफेटेरिया भवन पहुंचे, इस दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों से इसकी जानकारी ली तथा कैफेटेरिया भवन के छत से बौद्ध स्तूप को देखा व भ्रमण भी किया. इसके बाद वो कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां बोध गया से आए बौद्ध भिक्षुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ बौद्ध पाठ किया. जिसे लोगों ने भी सराहा.

undefined
undefined

सीएम ने रिमोट से नवनिर्मित कफेटेरिया भवन का उद्घाटन किया. जहां प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, विधायक शालिनी मिश्रा भी मौजूद रही. करीब 19 करोड़ की लागत से बौद्ध स्तूप परिसर में पर्यटकीय सुविधा कार्य का भी रिमोट से शिलान्यास किया व निर्माण होने वाले कार्य का अवलोकन किया.

undefined

उद्घाटन के बाद सीएम पूरी सुरक्षा के साथ बौद्ध स्तूप गए और बौद्ध स्तूप परिसर की परिक्रमा की. जहां उन्होंने स्तूप के बारे में भी जानकारी ली. बौद्ध स्तूप परिसर का परिक्रमा के बाद करीब एक बजे बौद्ध स्तूप से सीधे गाड़ी से हैलीपैड पहुंचे और लोगों से विदा लिया.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन