Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश, 15 अप्रैल से शुरू होगा गांवों में सोलर लाइट लगाने का काम

Published at :11 Feb 2022 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने दिया निर्देश, 15 अप्रैल से शुरू होगा गांवों में सोलर लाइट लगाने का काम

मुख्यमंत्री कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. प्रायोगिक तौर पर विभाग सभी जिलों की कम-से-कम एक- एक पंचायतों में इसे शुरू कराये.

विज्ञापन

पटना. राज्य के गांवों में 15 अप्रैल से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सात निश्चय पार्ट-2 के तहत ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा करते हुए इसका निर्देश दिया. उन्होंने 01, अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये इस योजना की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना से गांवों के रास्ते और महत्वपूर्ण स्थान रोशन होंगे. शाम से सुबह तक सोलर स्ट्रीट लाइटें जलेंगी. इससे गांवों की तस्वीर बदलेगी और लोग बहुत प्रसन्न होंगे. मुख्यमंत्री कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. प्रायोगिक तौर पर विभाग सभी जिलों की कम-से-कम एक- एक पंचायतों में इसे शुरू कराये.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ-साथ उसके रखरखाव और लगातार निगरानी की बेहतर व्यवस्था हो. उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य है कि सोलर स्ट्रीट लाइट के माध्यम से लोगों को लगातार लाभ मिलता रहे. उन्होंने कहा कि इसकी निर्माण इकाई को राज्य में ही स्थापित करने के लिए उद्यमियों को प्रेरित करें, ताकि सोलर लाइट के पार्ट्स का उत्पादन भी यहीं हो. साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिले. उन्होंने कहा कि सोलर लाइट में प्रयुक्त हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता बेहतर हो, इसे भी सुनिश्चित करें.

यह रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार व ओएसडी गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी एवं ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस जुड़े हुए थे.

प्रत्येक वार्ड में औसतन 10 सोलर लाइट लगेंगी

बैठक में पंचायतीराज विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने प्रेजेंटेशन देकर इस योजना की पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में औसतन 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेंगी. इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर भी सोलर लाइटें लगायी जायेंगी.

रिमोट मॉनीटरिंग सिस्टम के जरिये होगी निगरानी

बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस ने योजना के तकनीकी सहयोगी के रूप में बिहार रिन्युएबुल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ब्रेडा) द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दूरस्थ सूचना प्रणाली (रिमोट मॉनीटरिंग सिस्टम) के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट के क्रियान्वयन की ठीक से निगरानी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन