बिहार के मुजफ्फपुर में मिले टाइम बमों की जांच अब CID के पास, जावेद को रिमांड पर लेने की तैयारी

Updated at : 16 Feb 2023 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फपुर में मिले टाइम बमों की जांच अब CID के पास, जावेद को रिमांड पर लेने की तैयारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में मिले टाइम बमों की जांच अब सीआइडी के पास सौंपी गयी है. पुलिस गिरफ्त में आए जावेद को रिमांड में लेने की तैयारी चल रही है. वहीं जैकी की तलाश में छापेमारी तेज की गयी है. जानिए क्या है अपडेट

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा के तीन कोठिया स्थित मो. जावेद के घर से बरामद तीन टाइम बम कांड की जांच अब सीआइडी करेगी. बुधवार को सीआइडी पटना के डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने केस का चार्ज ले लिया है. साथ ही पीआर बॉन्ड पर छूटे तीनों संदिग्धों को थाना बुलाकर जानकारी ली.

मिठनपुरा इलाके में कैंप करती रही एसटीएफ और एटीएस:

इधर, यूपी एसटीएफ और एटीएस की टीम बुधवार को भी मिठनपुरा इलाके में कैंप करती रही. देर शाम तक मिठनपुरा के कई इलाकों में मिठनपुरा पुलिस की सहयोग से सर्च अभियान भी चलाया. हालांकि, कोई ठोस गिरफ्तारी या सुराग नहीं मिला है. यूपी एटीएस करीब तीन दिनों से मिठनपुरा थाना क्षेत्र में कैंप कर रही है.

जैकी का नहीं मिला अबतक सुराग :

पुलिस के दावे के अनुसार, इस पूरे प्रकरण का मास्टर माइंड जेल में बंद मो. जावेद के भाई मो. जैकी को माना जा रहा है. वह अभी भी फरार है. पुलिस और राष्ट्रीय एजेंसी भी उसकी तलाश में जुटी हुई है. लेकिन, अबतक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. आशंका जतायी जा रही है कि वह कोलकाता या नेपाल में जाकर शरण ले लिया है.

Also Read: बिहार का टाइम बम मामला: भागलपुर से जुड़ सकते हैं तार, NIA व ATS के आने की सुगबुगाहट, जानिए हलचल क्यों है तेज
भय पैदा करने का तो नहीं थी मंशा :

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि यह टाइम बम काफी कम मारक क्षमता वाला था. इसे टाइमर और इलेक्ट्रोनिक सर्किट के साथ तैयार तो किया गया था. लेकिन, एक पीवीसी पाइप के अंदर सिर्फ बारूद मिला. इसमें विस्फोटक तत्व नहीं था. साथ ही लीड, शीशा, लोहा आदि जो एक बम को मारक शक्ति प्रदान करता है. वह नहीं पाया गया. इससे यह माना जा सकता है कि जिसने भी इसे तैयार किया है, उसका मंशा सिर्फ भय पैदा करना था. सूत्रों की माने तो पुलवामा के बरसी पर उसे विस्फोट करने की साजिश रही होगी. लेकिन इससे पूर्व डीआइयू ने इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर टाइम बम को बरामद कर लिया.

जावेद को रिमांड पर लेने की तैयारी :

एनडीपीएस एक्ट में शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद मिठनपुरा तीन कोठिया के मो. जावेद को सीआइडी रिमांड पर लेगी. इसकी कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है. पुलिस रिमांड पर लेकर उससे गहनता से पूछताछ करेगी. बताया जाता है कि सीआइडी कभी भी रिमांड को लेकर कोर्ट में अर्जी दे सकती है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन