Bihar News : 6 महीने तक सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नहीं बोलेंगे चिराग पासवान ! कहीं ये तो कारण नहीं...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Dec 2020 4:17 PM
Chirag Paswan ljp, Nitish kumar news : बिहार में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़े लोजपा अब सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ 6 महीने तक कोई बयानबाजी नहीं करेगी.
Bihar News : बिहार में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़े लोजपा अब सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ 6 महीने तक कोई बयानबाजी नहीं करेगी. दरअसल लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में कहा कि 6 महीने तक सभी नेता बोलने मेंं सावधानी बरतें और सीएम के खिलाफ बयानबाजी न करें.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनाव में हार की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में चिराग ने खुद भी सीएम नीतीश के खिलाफ 6 महीने तक बयान नहीं देने की बात कही. उन्होंने पार्टी नेता को क्षेत्रोंं में संगठन विस्तार करने का निर्देश दिया.
एनडीए को लेकर दिया ये बयान- लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा एनडीए में बनी रहेगी. हालांकि उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कोई बात नहींं कही.
नई कमिटी का होगा गठन– चिराग पासवान ने साफ कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan sabha Chunav) की अभी से तैयारी करनी है. चिराग ने अपनी पिछली कमेटी में युवाओं और अनुभवी नेताओं का सही गठजोड़ रखा था. जबकि नई कमेटी में क्या रहने वाला है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा.
Posted by : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










