मोतिहारी में छुट्टी के बाद बच्चा नहीं पहुंचा घर, ढूंढते परिजनों को स्कूल की टंकी में मिला शव
Bihar Crime News: मोतिहारी के आदापुर के माध्यमिक विद्यालय के रेन वाटर टंकी में डूबने से एक तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गयी है. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने घंटों तक विद्यालय में हंगाम किया.
मोतिहार. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोतिहारी के आदापुर के माध्यमिक विद्यालय के रेन वाटर टंकी में डूबने से एक तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गयी है. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने घंटों तक विद्यालय में हंगाम किया. यह घटना गुरुवार की बतायी जा रही है. छात्र की मौत का खुलासा तब हुआ जब परिजन खोजते-खोजते स्कूल पहुंचे. इस घटना की सूचना पर बीडीओ सुनी कुमार, सीओ संजय कुमार झा, बीईओ हरेराम सिंह, थानाध्यक्ष डॉ. राजीव नयन प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर गांव निवासी उपेंद्र सहनी का 9 वर्षीय पुत्र पूर्जित कुमार रोज की तरह स्कूल पढ़ने गया था. स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी जब वो घर नहीं पहुंचा. इसके बाद उसकी परिजनों ने खोजबीन शुरू हुई. जब काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं नहीं मिला तो परिजनों ने देर शाम विद्यालय पहुंचकर परिसर में खोजने लगे. विद्यालय परिसर में पानी टंकी का होल खुला दिखाई दिया. जब टंकी के अंदर देखा गया तो बच्चे का चप्पल तैर रहा था. जिसके बाद टंकी के अंदर से बच्चे का शव बरामद किया गया. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है.
Also Read: मोतिहारी में छुट्टी के बाद बच्चा नहीं पहुंचा घर, ढूंढते परिजनों को स्कूल की टंकी में मिला शव
इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. किसी तरह की कोई भी खरोंच उसके शरीर पर नहीं है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों द्वारा किसी के खिलाफ आवेदन नहीं दिया गया है. इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. वैसे परिजनों के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










