ePaper

Chhath Puja 2023: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य, देखें कैसा है घर से घाट तक का नजारा

Updated at : 19 Nov 2023 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja 2023: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य, देखें कैसा है घर से घाट तक का नजारा

Chhath Puja : पटना समेत पूरे बिहार के अन्य जिलों के घाटों पर छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देना शुरू कर दिया है. अर्घ्य को लेकर पटना समेत अन्य घाटों पर सरकार की तरफ से खास व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन
undefined

लोक आस्था के महापर्व छठ के रंग में पूरा बिहार रंगा दिख रहा है. रविवार को छठ के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया हैं. सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. छठ व्रति खरना के बाद से ही 36 घंटे का निर्जला उपवास करते हैं. शाम चार बजे के बाद ही पटना समेत बिहार के अन्य जिलों के घाटों पर छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देना शुरू कर दिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पांच बजे से पहले ही सूर्य को अर्घ्य दिया.

undefined

दोपहर बाद तीन बजे सेही अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती घाट पर पहुंचने लगे हैं. पटना के गंगा घाटों पर व्रतियों के पहुंचने का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. सर पर दउरा लेकर छठ व्रती और उनके परिजन घाट पर छठ गीत गाते हुए पहुंचे.

undefined

बिहार के विभिन्न जिलों में छठ का पर्व मनाया जा रहा है. रविवार को जैसे ही सूर्य अस्ताचलगामी हुए लोगों ने छठ घाट पर आकर उन्हें अर्घ्य देने का काम किया.

undefined

शहरों में तालाबों और नदियों में भारी भीड़ के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपने घर की छत पर सूर्य को अर्घ्य देते दिखे. बड़ी संख्या में यहां भी लोगों की उपस्थिति देखी गयी.

undefined

भागलपुर में नदी और तालाबों पर होनेवाली भीड़ से बचने के लिए लोग अब अपने घरों में ही छठ पूजा करने लगे हैं. BN कॉलेज भागलपुर के प्रिंसिपल डॉ अशोक ठाकुर ने अपने घर पर ही अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया.

undefined

छठ घाटों पर लोगों की अपार भीड़ देखी गयी. माना जा रहा है कि सुबह और अधिक भीड़ होगी. राज्य प्रशासन ने जिला प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम करने को कहा है. हर जगह पुलिस की तैनाती देखी जा रही है.

undefined

छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के उपरांत लोग सभी सामग्री समेट कर लौटने की तैयारी करते दिखे. इस दौरान सभी लोग कुछ न कुछ हाथ में लेकर जाते दिखे. मान्यता है कि छठ की सामग्री उठाने से साल पर स्वास्थ्य की कोई परेशानी नहीं होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन