Bihar: किसान की बेटी की होनी थी शादी, कुछ दिन पहले चोर ने उड़ाए 2.9 लाख, थाने के करीब हुई घटना

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Mar 2025 3:20 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bihar: महेंद्र यादव के घर घुसकर चोरों ने घर में रखा 2 लाख 90 हजार रुपए लेकर फरार हो गये. किसान महेंद्र यादव ने ये पैसे अपनी बेटी की शादी के लिए रखे थे.

विज्ञापन

Bihar, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला के बगहा नगर के आहिरानी टोला वार्ड नंबर 30 में देर रात चोरों ने महेंद्र यादव के घर धावा बोल दिया. चोर घर में रखा 2 लाख 90 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए. बता दें कि चोरों ने बेखौफ होकर नगर थाना से महज पांच सौ मीटर पर महेंद्र यादव के घर चोरी की घटना का अंजाम दिया है. हांलाकि रात्री में पुलिस गस्ती करती रही बावजूद चोरों ने पुलिस की चक्कमा देकर चोरी की घटना कर फरार हो गए.

कर्ज लेकर जमा किया था पैसा

ये पैसे महेंद्र यादव ने अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लेकर जमा किए थे. महेंद्र यादव की बेटी की शादी 18 अप्रैल को होनी थी. शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने ये रकम शादी में समान खरीदने के लिए रखा था. रात में परिवार के लोग भोजन कर सोने चले गए. सुबह उठे तो बक्सा टूटा पड़ा था और नगदी पैसा गायब था. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

इसे भी पढ़ें:  समूचे बिहार में 22 से 23 मार्च तक आंधी-पानी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

सदमें में परिवार

पुलिस ने घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की और पूरे मामले कि जांच कर रही है. फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है. चोरी की घटना के बाद महेंद्र यादव की बेटी की शादी की खुशियां अब गम में बदल गई हैं. घटना के बाद परिवार सदमे में है . परिवार का कहना है कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से कर्ज लेकर यह रकम जोड़ी थी. अब उनके सामने शादी की तैयारी को लेकर संकट खड़ा हो गया है. इस बाबत नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही चोरी का खुलासा कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: अचानक गया पहुंच गई वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम, सब ठीक-ठाक रहा तो लग जायेगा चार चांद

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन