Bihar News: बगहा में ट्रैक्टर ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, जख्मी हुए कई बच्चे, चालक फरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2022 1:05 PM

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण के बगहा में एक स्कूल वैन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी जिसमें कई बच्चे जख्मी हो गये हैं. ट्रैक्टर चालक फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है जबकि बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण के बगहा में एक स्कूल वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में एक दर्जन बच्चे जख्मी हो गये हैं. हादसा सेमरा-बगहा मुख्य मार्ग पर बंजरिया के पास का बताया जा रहा है. जब बच्चों से भरी एक गाड़ी को सामने से तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ने सीधी टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. वहीं बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जीतपुर-बंजरिया के पास स्कूल वैन में ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. स्कूल वैन में 18 बच्चे सवार थे जो घर से तैयार होकर रोजाना की तरह शुक्रवार को भी स्कूल जा रहे थे. घर से निकलते ही थोड़ी ही दूरी पर ये घटना घटी. परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और जख्मी बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला. आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है. दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. ट्रैक्टर चालक की तलाश में पुलिस लग गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन