Bihar Crime: 25 हजार का इनामी अपराधी यूपी से हुआ गिरफ्तार, दर्जनों मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Feb 2025 6:39 PM
बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र
Bihar Crime: बिहार पुलिस ने लुट कांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधी की पहचान मुकेश चौधरी के रूप में हुई है.
Bihar Crime: बगहा लूट कांड में फरार चल रहा 25 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है . पुलिस ने सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से इसे गिरफ्तारी किया है . गिरफ्तार अपराधी की पहचान पुलिस जिला बगहा अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी मुकेश चौधरी के रूप में हुई है. इस पर विभिन्न थाना में विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से लूट के लगभग एक दर्जन मामला दर्ज हैं. एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र ने यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी.
यूपी में छिप कर रहता था मुकेश
एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि लूट कांड के अपराधी मुकेश चौधरी पर बगह पुलिस जिला में पांच, बेतिया जिला में पांच और मोतिहारी जिला में लूट के कांड दर्ज है. अपराधी पुलिस की पकड़ से लगातार फरार चल रहा था. जिस पर बगहा पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम भी घोषित था. इधर पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज को सूचना मिली कि वह यूपी में छिप कर शरण लिया है. पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार, बाल्मीकिनगर के एसआई उत्तम कुमार,सहायक अवर निरीक्षक शिवकुमार, सिपाही गौतम प्रसाद सिंह एवं चालक सिपाही राकेश कुमार की एक विशेष टीम का गठन किया गया था.
बिहार की तजा खबरों के लिए क्लिक करें
हिरासत में भेजा गया अपराधी
विशेष टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं अन्य सबूतों के आधार पर यूपी के बुलंदशहर से अपराधी मुकेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार मुकेश पर बगहा पुलिस जिला के बाल्मीकि नगर,बगहा, लौकरिया, पटखौली सहित बेतिया के शिकारपुर, गोपालपुर, लौरिया एवं पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में लूट एवं डकैती के मामले भी दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार मुकेश को न्यायायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: इस वजह से हुई थी फ्लिपकार्ट डिलीवरी ब्वॉय की हत्या, SIT ने किया चौंकाने वाला खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










